{"_id":"67c83570527095c3730f5283","slug":"ind-vs-aus-ajay-jadeja-took-a-jibe-at-akram-and-waqar-said-nothing-left-to-say-champions-trophy-2025-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: अजय जडेजा ने अकरम और वकार पर कसा तंज, दोनों पाकिस्तानी दिग्गज बोले- अब कुछ भी बोलने लायक नहीं बचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: अजय जडेजा ने अकरम और वकार पर कसा तंज, दोनों पाकिस्तानी दिग्गज बोले- अब कुछ भी बोलने लायक नहीं बचे
Wed, 05 Mar 2025 04:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 05 Mar 2025 04:58 PM IST
सार
फखरे आलम ने कहा, 'हमारा दुखी होना बनता है। एक तो हमें फाइनल तक आने नहीं दिया और फिर फाइनल पाकिस्तान में होने नहीं दिया। इसके लिए हम भारत से गुस्सा हैं।'
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : Sports Central Youtube
Please wait...
विस्तार
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जीत से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में निराशा का माहौल है। वहां के क्रिकेटर्स टीम इंडिया की तारीफ तो कर रहे हैं, लेकिन अपने गम को छिपा नहीं पा रहे हैं। स्पोर्ट्स सेंट्रल के शो 'डीपी वर्ल्ड ड्रेसिंग रूम' में अजय जडेजा ने निराश बैठे पाकिस्तान के दो दिग्गज वसीम अकरम और वकार यूनिस पर तंज कसा। शो की शुरुआत में जैसे ही होस्ट फखरे आलम ने जडेजा का परिचय दिया, उन्होंने टीम इंडिया की तारीफ करनी शुरू कर दी।
जडेजा ने कहा- अब यह सामान्य लगने लगा है। पिछले दो ढाई साल में जो भी आईसीसी टूर्नामेंट हुए हैं, हम सभी के फाइनल में पहुंचे हैं। अब इसमें कोई बड़ी बात नहीं।' इस पर फखरे आलम ने कहा- क्या आप वसीम अकरम और वकार यूनिस को निशाना बनाकर यह बोल रहे हैं? इसके बाद वकार यूनिस ने कहा, 'हमें इतना मजबूर कर दिया...इतना मजबूर कर दिया कि अब हम कुछ कह भी नहीं सकते।'

जडेजा ने वसीम और वकार पर तंज कसा
इसके बाद फखरे आलम ने कहा, 'हमारा दुखी होना बनता है। एक तो हमें फाइनल तक आने नहीं दिया और फिर फाइनल पाकिस्तान में होने नहीं दिया। इसके लिए हम भारत से गुस्सा हैं।' जडेजा इस पर भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने कहा, 'हमने इसमें कुछ नहीं किया है। हमने तो आपका साथ दिया है। जहां आपने बैठाया, वहीं बैठे हैं।' इसके बाद वसीम अकरम ने विराट कोहली की तारीफ की और कहा कि रन चेज करते हुए 8000+ रन शानदार है। इसके आगे फखरे आलम ने कहा कि इनमें 28 शतक भी हैं। इस पर जडेजा ने फिर से चिढ़ाते हुए कहा- इसमें पाकिस्तान के खिलाफ कितने हैं? जवाब में फखरे आलम ने कहा- आप जख्मों पर नमक छिड़कते जा रहे हैं। वसीम अकरम ने कहा, 'ये हम से कहां से पूछ रहे हैं, स्टैट वालों से पूछें।' फखरे आलम ने फिर कहा, 'जडेजा मूड में आए हैं।' इस पर जडेजा ने कहा- अब तो हम फाइनल में पहुंच गए हैं। अब फिक्र किस बात की है।

Ajay Jadeja and Wasim Akram praised Rohit Sharma's leadership and said that he is making sacrifices for the team!#RohitSharma | #INDvsAUS pic.twitter.com/ZVBlZILuaQ
— 𝐊𝐫𝐢𝐬𝐡𝐧𝐚 𝐝𝐰𝐢𝐯𝐞𝐝𝐢 (@Krrishnahu) March 5, 2025
जडेजा ने कोहली की तारीफ की
शो के दौरान अजय जडेजा ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल पिच पर बीच के ओवरों में नियंत्रण बनाए रखा और उन्होंने कभी टीम को दबाव में नहीं आने दिया। जडेजा ने कहा, 'यह सिर्फ विराट कोहली ही कर सकते हैं। खेल जितना बड़ा होता है, वह अपना हौसला बुलंद करते हैं। इससे पहले चेज करते हुए मैच में शतक बनाया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह उस मोमेंटम को गंवाना नहीं चाहते थे।' जडेजा हालांकि कोहली के शॉट चयन से हैरान थे। उन्होंने कहा, 'उनके शॉट खेलने से मुझे हैरानी हुई क्योंकि वह आम तौर पर मैच खत्म करते हैं। वह नियंत्रण में थे और कभी भी सवाल उठाने का मौका नहीं दिया, लेकिन तब उनके ऊंचे शॉट ने मुझे चौंका दिया।

अकरम और यूनिस ने की रोहित की कप्तानी की तारीफ
वसीम अकरम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया और उसके फैंस को बधाई दी उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि कैसे एक बड़े मैच में एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में छह गेंदबाजों को शामिल करने की भारत की रणनीति काम आई। वसीम ने कहा, 'टीम इंडिया और फैंस को बधाई। बधाई हो, आप एक बार फिर फाइनल में हैं। रोहित ने कहा कि वह हमेशा वनडे में छठा गेंदबाज चाहते थे। यह सभी टीमों के लिए सीखने की बात है।
अकरम ने कहा, 'जब आप टीम चुनते हो तो एक ऐसा क्रिकेटर होना चाहिए जो कप्तान को कम से कम साढ़े पांच गेंदबाजी विकल्प दे। पांच नियमित गेंदबाज और एक छठा गेंदबाज जो किसी के खराब दिन होने की स्थिति में कुछ ओवर फेंक सकता है। आप इस युग में चार गेंदबाजों और दो पार्ट टाइम गेंदबाजों के साथ वनडे क्रिकेट नहीं खेल सकते।' अकरम का यह तंज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को था।
वहीं, वकार यूनिस ने नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती को जल्दी अटैक पर लगाने की रोहित की रणनीति की तारीफ की। वरुण ने ट्रेविस हेड को सिर्फ 39 रन पर पवेलियन भेज दिया था। हेड हमेशा टीम इंडिया के लिए सिरदर्द रहे हैं, लेकिन वरुण की गेंदबाजी के खिलाफ वह कमजोर दिखे। वकार यूनिस ने कहा, 'रोहित का भी यह अच्छा मूव था, उस समय उन्हें (चक्रवर्ती) लाना क्योंकि उस समय हेड पूरी तरह से हावी थे।'

हार्दिक के आत्मविश्वास ने वसीम अकरम को प्रभावित किया
अकरम ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी प्रशंसा की। हार्दिक ने तीन छक्के लगाकर और 24 गेंदों में 28 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा करना आसान बना दिया। इसकी मदद से भारत ने 11 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। पांड्या ने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी लिया था।उन्होंने कहा, 'जब हार्दिक गेंदबाजी, बल्लेबाजी या फील्डिंग करने आते हैं तो उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा रहता है। वह हमेशा खुश रहते हैं। वह अपनी जगह पर खड़े रहकर छक्के उड़ा रहे थे। आज के दौर में मुझे नहीं लगता कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनके जैसा कोई ऑलराउंडर है।'