{"_id":"67504c31a00c2e09730f7033","slug":"ind-vs-aus-nathan-lyon-speaks-on-indian-team-says-we-are-not-thinking-only-of-virat-and-bumrah-2024-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: पर्थ टेस्ट की हार से नहीं उबर पा रहा ऑस्ट्रेलिया, खौफजदा लियोन ने बताया भारत की पूरी टीम को खतरनाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट की हार से नहीं उबर पा रहा ऑस्ट्रेलिया, खौफजदा लियोन ने बताया भारत की पूरी टीम को खतरनाक
Wed, 04 Dec 2024 06:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:04 PM IST
सार
अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि भारत सितारों (बेहतरीन खिलाड़ियों) की टीम है और ऑस्ट्रेलिया का ध्यान सिर्फ जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली पर नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 295 रन से हराया था। अब टीम की नजर दूसरे टेस्ट पर है। यह मैच छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। इससे पहले अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि भारत सितारों (बेहतरीन खिलाड़ियों) की टीम है और ऑस्ट्रेलिया का ध्यान सिर्फ जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली पर नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी टीम भारतीय खिलाड़ियों का मुकाबला करने की तैयारी कर रही है।
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारतीय टीम पर आया लियोन का बयान
लियोन ने डे-नाइट टेस्ट से पहले कहा, मैं भारतीय टीम को देखता हूं तो वह सुपरस्टार्स का एक समूह दिखता है। क्रिकेट हालांकि एक टीम खेल है। इसमें जीतने के लिए पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होता है। भारत में बुमराह के साथ कुछ और असाधारण खिलाड़ी हैं, लेकिन यह सिर्फ दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में नहीं है।

'सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं'
उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा- भारत के बाकी खिलाड़ी भी अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली हैं। वे एक बेहतरीन क्रिकेट टीम हैं। हम सिर्फ किसी एक खिलाड़ी पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को मैदान पर उतरने वाले हर भारतीय क्रिकेटर के लिए हमारे मन में सम्मान होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि हम प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन हम अपने तरीके का क्रिकेट खेलने और एक बेहतरीन टीम के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है।

अश्विन की जगह सुंदर को मौका देना चौंकाने वाला फैसला
पहले टेस्ट मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं मिला था। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को कार्यवाहक कप्तान बुमराह ने प्लेइंग 11 में शामिल किया। लियोन के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट का यह फैसला चौंकाने वाला था। उन्होने कहा, यह चौंकाने वाला था लेकिन इससे पता चलता है कि उनकी टीम में किस स्तर के खिलाड़ी है। अश्विन के नाम 530 से ज्यादा विकेट है, रवींद्र जडेजा के नाम 300 से ज्यादा टेस्ट विकेट है। ऐसे में उनकी टीम में वैकल्पिक खिलाड़ियों के स्तर का पता चलता है।

नीतीश-विराट
- फोटो : X
नीतीश रेड्डी पर क्या बोले लियोन
लियोन ने कहा, वे किसका चयन करते है उस पर मेरा नियंत्रण नहीं है। वे जिसके साथ भी मैदान पर उतरे यह अच्छी चुनौती होगी। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी पर भी बात की। युवा बल्लेबाज ने पर्थ टेस्ट में लियोन को आड़े हाथ लिया था। इस पर बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर ने कहा, मैं इससे आश्चर्यचकित नहीं था। वह बाउंड्री लगाने की कोशिश कर रहा था, इससे मुझे विकेट लेने का मौका मिलता है। उम्मीद है मुझे ऐसे कुछ और मौके मिलेंगे।