फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रूट की आंधी में उड़ी भारतीय गेंदबाजी, दिग्गज ब्रैडमैन की बराबरी के साथ बनाए कई कीर्तिमान

Sat, 06 Feb 2021 11:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Feb 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 1st Test: England Captain joe root completed his 150 runs equalling don bradman record, achieve several milestones
जो रूट - फोटो : twitter@ICC

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने साल 2021 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने भारत में भी जबरदस्त तरीके से टेस्ट सीरीज का आगाज किया है। चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन रूट इस साल एक बार फिर से 150 रन का आंकड़ा छूने में सफल रहे।

IND vs ENG, 1st Test: England Captain joe root completed his 150 runs equalling don bradman record, achieve several milestones
जो रूट - फोटो : social media

इंग्लैंड के 30 वर्षीय कप्तान ने लगातार तीसरे टेस्ट मैच में 150 रन की पारी खेली है। श्रीलंकाई दौरे पर लगातार दो मैचों में 150 रन से अधिक बनाने वाले रूट ने भारत के खिलाफ भी इस प्रदर्शन को जारी रखा है। रूट चेन्नई में अपने 100वें टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए करियर का 20वां शतक पूरा किया था, वहीं दूसरे दिन उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 150 का आंकड़ा भी पार कर लिया। इसके साथ ही रूट ने कई रिकार्ड्स बनाए। 

IND vs ENG, 1st Test: England Captain joe root completed his 150 runs equalling don bradman record, achieve several milestones
जो रूटूै - फोटो : twitter@ICC

रूट बतौर कप्तान लगातार तीन टेस्ट मैच में 150 से अधिक की पारी खेलने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले 1937 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने यह कीर्तिमान बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG, 1st Test: England Captain joe root completed his 150 runs equalling don bradman record, achieve several milestones
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

जो रूट अब इंजमाम-उल-हक के बाद 100वें टेस्ट मैच में 150+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम ने 2005 में बैंगलोर में भारत के खिलाफ 184 बनाए थे।

विज्ञापन
IND vs ENG, 1st Test: England Captain joe root completed his 150 runs equalling don bradman record, achieve several milestones
जो रूट - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड का यह दाएं हाथ का बल्लेबाज घर से बाहर लगातार तीन टेस्ट मैचों में 150 रन से अधिक की पारी खेलने वाला दूसरा खिलाड़ी बन गया है। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 228, दूसरे टेस्ट में 186 रन बनाए थे और अब भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 155 से अधिक रन बना चुके हैं। रूट से पहले इंग्लैंड के ही वैली हैमंड ने 1928/29 में ऑस्ट्रेलिया में यह कारनामा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed