फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: India batting coach Sitanshu Kotak on rumours of rift between Virat Kohli and Gautam Gambhir

Team India: वाकई गंभीर और कोहली के बीच नहीं हो रही बातचीत? अटकलों पर क्या बोले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक

Fri, 17 Jul 2026 08:50 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jul 2026 08:50 AM IST
सार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच मतभेद की खबरें हाल ही में आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इन दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही है। अब इन अफवाहों को लेकर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
IND vs ENG: India batting coach Sitanshu Kotak on rumours of rift between Virat Kohli and Gautam Gambhir
गंभीर और कोहली - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच अनबन की उड़ती अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कोटक ने साफ किया है कि दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रहती है और उनके बीच कोई समस्या नहीं है। कोटक ने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर ऐसी अफवाहें कहां से आ रही हैं।
विज्ञापन

कहां से शुरू हुई चर्चा?
  • पिछले साल कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद से ही उनके और मुख्य कोच गंभीर के बीच के रिश्तों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। 
  • इसे हवा तब मिली जब इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास सत्र के दौरान कोहली और गंभीर को आपस में बातचीत करते नहीं देखा गया।
  • सीरीज के इस शुरुआती मैच से पहले जब कोहली बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, तब गंभीर चीजों को काफी करीब से देख जरूर रहे थे, लेकिन वे बातचीत के लिए कोहली के पास नहीं गए। 
  • उस दौरान कोटक को कोहली से बात करते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटक ने अटकलों को किया खारिज
कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद कोटक ने इन सभी अफवाहों को बकवास करार दिया। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान दोनों के बीच कम से कम 10 बार बातचीत हुई थी। कोटक ने कहा, विराट और गौतम ने दूसरे मैच में ही आपस में कम से कम 10 बार बात की होगी। मुझे नहीं लगता कि उनके बीच संपर्क स्थापित कराने के लिए किसी माध्यम की जरूरत है।
विज्ञापन

'लय में होने पर कोहली को टोकना सही नहीं'
भारतीय बल्लेबाजी कोच ने यह भी कहा कि जब कोहली अपनी लय में हों और मैदान पर खेल रहे हों, तो उन्हें टोकना नहीं चाहिए। कोटक ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो एक बल्लेबाजी कोच के तौर पर मेरा मानना है कि जब तक विराट खुद कुछ महसूस न करें या कोई कमी न देखें, तब तक उनके खेल में दखल नहीं देना चाहिए। वे जिस तरह बल्लेबाजी करते हैं, हमें उसमें ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहिए। विराट ने बल्लेबाजी पर जाने से पहले मुझसे मुख्य रूप से अपने फुटवर्क और कुछ अन्य चीजों को लेकर सवाल किए थे। इसके बाद नेट्स पर अभ्यास खत्म करके भी उन्होंने बात की। इसके अलावा जो अफवाहें आप कह रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वे कहां से आती हैं, लेकिन आ ही जाती हैं।

कोटक ने कहा कि जब कोहली मैदान पर थे, तो वे गंभीर और ड्रेसिंग रूम को खेलने की स्थितियों के बारे में लगातार संदेश भेजते रहे। कोटक ने एक उदाहरण देते हुए यह भी बताया कि मैच के दौरान भी कोहली और गंभीर के बीच तालमेल बना हुआ था। उन्होंने कहा, जब विराट बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने वहां से हमारे लिए एक संदेश भेजा था और मुख्य कोच गंभीर को भी बताया था कि शॉर्ट गेंदें पिच पर रुक कर आ रही हैं, ताकि हमें खेल की स्थिति का अंदाजा मिल सके। 

कार्डिफ में खेली अर्धशतकीय पारी
कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में सस्ते पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। कार्डिफ वनडे में कोहली ने 66 गेंदों पर 65 रन बनाए और अच्छी लय में दिखे। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया, जबकि बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और भारत सिर्फ 233 रन ही बना सका। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने मैच जीता और सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली। दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 10 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed