{"_id":"6a58dfb1ee8a67655708820f","slug":"sl-under-19-vs-ind-under-19-1st-youth-test-at-galle-sl-u19-vs-ind-u19-match-updates-and-highlights-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND U19 vs SL U19: 207 रन की मैराथन पारी खेल चमके लक्ष्य रायचंदानी, भारत-श्रीलंका के बीच पहला यूथ टेस्ट ड्रॉ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND U19 vs SL U19: 207 रन की मैराथन पारी खेल चमके लक्ष्य रायचंदानी, भारत-श्रीलंका के बीच पहला यूथ टेस्ट ड्रॉ
Thu, 16 Jul 2026 07:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:12 PM IST
सार
लक्ष्य रायचंदानी (207) और मानव कृष्णा (100) की शानदार पारियों की बदौलत भारत अंडर-19 ने पहली पारी में 152 रन की बढ़त हासिल की। इसके बावजूद श्रीलंका अंडर-19 ने दूसरी पारी में संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए पहला यूथ टेस्ट ड्रॉ करा लिया।
विज्ञापन
क्रिकेट मैच की प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका अंडर-19 टीमों के बीच खेला गया पहला यूथ टेस्ट गुरुवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार दोहरा शतक जड़कर मैच की सबसे बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। रायचंदानी ने 324 गेंदों में 207 रन की शानदार पारी खेली। अपनी मैराथन पारी के दौरान उन्होंने 22 चौके और तीन छक्के लगाए तथा लगभग 492 मिनट तक क्रीज पर टिके रहे। वह बुधवार के 196 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए दोहरा शतक पूरा करने में सफल रहे।
विज्ञापन
भारत ने पहली पारी में बनाई 576 रन
श्रीलंका अंडर-19 ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 424 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में भारत ने 576 रन बनाकर 152 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज मानव कृष्णा ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 153 गेंदों में 100 रन बनाए। उनकी शतकीय पारी की बदौलत भारत मजबूत बढ़त लेने में सफल रहा।

दूसरी पारी में श्रीलंका ने बचाया मैच
दूसरी पारी में श्रीलंका अंडर-19 ने छह विकेट पर 178 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। मैच के अंतिम दिन किसी भी टीम के लिए जीत की संभावना नहीं बची और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज दुलनिथ सिगेरा ने 72 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। वहीं कविजा गामागे ने 51 रन बनाए, जबकि चामिका हीनातिगला 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यशबर्धन सिंह चौहान की शानदार गेंदबाजी
भारत की ओर से ऑफ स्पिनर यशबर्धन सिंह चौहान ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 49 रन देकर चार विकेट हासिल किए। हालांकि श्रीलंका के बल्लेबाजों ने संयमित प्रदर्शन करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया।
भारत की ओर से ऑफ स्पिनर यशबर्धन सिंह चौहान ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 49 रन देकर चार विकेट हासिल किए। हालांकि श्रीलंका के बल्लेबाजों ने संयमित प्रदर्शन करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया।
दूसरा यूथ टेस्ट 20 जुलाई से
भारत और श्रीलंका अंडर-19 टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम यूथ टेस्ट 20 जुलाई से कोलंबो में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका अंडर-19 टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम यूथ टेस्ट 20 जुलाई से कोलंबो में खेला जाएगा।