{"_id":"6a59245a5e80953acc0ddabd","slug":"ind-vs-eng-rohit-sharma-could-retire-after-lords-odi-selectors-not-thinking-to-pick-him-for-odi-world-cup-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: लॉर्ड्स वनडे के बाद खत्म हो जाएगा रोहित का करियर? वनडे विश्व कप में चयन को लेकर मिले बड़े संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: लॉर्ड्स वनडे के बाद खत्म हो जाएगा रोहित का करियर? वनडे विश्व कप में चयन को लेकर मिले बड़े संकेत
Fri, 17 Jul 2026 12:05 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:05 AM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच हो सकता है। चयनकर्ता अब 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देने के पक्ष में हैं, हालांकि रोहित के भविष्य पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर अब अंतिम दौर में पहुंचता दिख रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। भारतीय चयन समिति मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें वनडे टीम में आगे मौका देने के पक्ष में नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
अजीत अगरकर
- फोटो : PTI
चयनकर्ताओं की नजर भविष्य पर
पीटीआई के अनुसार, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर इस समय इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि चयनकर्ता अब 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं। इसी वजह से 39 वर्षीय रोहित शर्मा को आगे की योजनाओं में शामिल किए जाने की संभावना कम है। एक वरिष्ठ बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'चयनकर्ता यशस्वी जायसवाल को लगातार मौके देना चाहते हैं। उन्होंने तीन पारियों में दो शतक लगाए हैं और टीम प्रबंधन चाहता है कि आगामी लगभग 20 वनडे मैचों में उन्हें पर्याप्त अवसर मिलें।'
सूत्र ने यह भी कहा, 'कोई भी रोहित शर्मा से संन्यास लेने के लिए नहीं कह सकता, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर में होने वाली घरेलू वनडे सीरीज से चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करना चाहते हैं। रोहित के भविष्य पर फैसला उन्हें खुद लेना होगा।'

रोहित के हालिया प्रदर्शन पर सवाल
रोहित शर्मा का हालिया वनडे प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। पिछले आठ वनडे मैचों में उन्होंने 241 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30.1 और स्ट्राइक रेट 88.6 रहा है, जबकि उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।

विराट कोहली
- फोटो : ANI
विराट कोहली पर भरोसा कायम
पीटीआई के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर विराट कोहली को लेकर एकमत हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए कोहली वनडे टीम में स्वत: चयन के दावेदार बने हुए हैं।
पीटीआई के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर विराट कोहली को लेकर एकमत हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए कोहली वनडे टीम में स्वत: चयन के दावेदार बने हुए हैं।
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
टेस्ट संन्यास को लेकर भी मतभेद
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के समय भी चयन समिति और उनके बीच पूरी तरह सहमति नहीं थी। चयनकर्ताओं का मानना था कि रोहित इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के केवल शुरुआती दो मैच खेलने के बाद फैसला लेना चाहते थे, जबकि रोहित के करीबी सूत्रों का दावा है कि उन्होंने पूरी पांच मैचों की सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध बताया था।