{"_id":"6a59a6addf6c82242d0e0ec1","slug":"ind-vs-eng-indian-batting-coach-sitanshu-kotak-make-stance-clear-as-rohit-sharma-s-odi-future-buzz-grows-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहित को लेकर चल रही अटकलों में कितनी सच्चाई?: भारतीय टीम प्रबंधन क्या बना रहा दबाव, कोच ने स्पष्ट किया रुख","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित को लेकर चल रही अटकलों में कितनी सच्चाई?: भारतीय टीम प्रबंधन क्या बना रहा दबाव, कोच ने स्पष्ट किया रुख
Fri, 17 Jul 2026 09:21 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:21 AM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार एकबार फिर गर्म हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित का भारत के लिए आखिरी मैच हो सकता है। अब इन अटकलों को लेकर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रुख स्पष्ट किया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच, भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इन सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। कोटक ने साफ किया कि टीम प्रबंधन की तरफ से रोहित शर्मा पर कोई दबाव नहीं है।
विज्ञापन
क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित का आखिरी मैच?
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर अब अंतिम दौर में पहुंचता दिख रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। भारतीय चयन समिति मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें वनडे टीम में आगे मौका देने के पक्ष में नहीं दिख रही है, जिसका मतलब है कि वह अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं होंगे।

- फोटो : ANI
रोहित के हालिया प्रदर्शन पर सवाल
- रोहित शर्मा का हालिया वनडे प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है।
- पिछले आठ वनडे मैचों में उन्होंने 241 रन बनाए हैं।
- इस दौरान उनका औसत 30.1 और स्ट्राइक रेट 88.6 रहा है, जबकि उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।
- कार्डिफ वनडे में भी वह लय के लिए संघर्ष करते दिखे और 47 गेंदों में 26 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बने।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद जब बल्लेबाजी कोच कोटक से सवाल पूछा गया कि क्या भारतीय टीम अब रोहित से आगे बढ़कर यशस्वी जायसवाल या ईशान किशन को ओपनिंग में मौका देने पर विचार कर रही है? तो उन्होंने रोहित का बचाव करते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी भी तरह का दबाव हो सकता है। वह इतने बेहतरीन खिलाड़ी हैं कि उन पर इन चीजों का असर नहीं पड़ता। हां, शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दूसरे मैच में भी ऐसा लग रहा था कि वह एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन कोई बात नहीं।
'लॉर्ड्स में दिख सकता है रोहित का अलग रूप'
कार्डिफ में रोहित की धीमी बल्लेबाजी का बचाव करते हुए कोटक ने कहा कि वह क्रीज पर संघर्ष नहीं कर रहे थे और उम्मीद जताई कि लॉर्ड्स में वह शानदार वापसी करेंगे। कोटक ने कहा, मैंने बहुत क्रिकेट खेला और देखा है। कई बार बल्लेबाजों को वह मोमेंटम नहीं मिलता जिसकी वे तलाश कर रहे होते हैं और ऐसा होना सामान्य है। आप लॉर्ड्स में रोहित शर्मा की बिल्कुल अलग पारी देख सकते हैं। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि वह संघर्ष कर रहे थे। शायद बाउंस की वजह से वह उन शॉट्स को खेलने में सहज महसूस नहीं कर रहे थे जो वो आमतौर पर खेलते हैं। दूसरी तरफ शुभमन और विराट को तेज शुरुआत मिल गई थी, लेकिन रोहित को उनके स्लॉट में गेंदें नहीं मिलीं। इसलिए रोहित जैसे खिलाड़ी के लिए संघर्ष शब्द का इस्तेमाल करना सही नहीं होगा।
इंग्लैंड ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया है। अब रविवार 19 जुलाई को होने वाले सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, जहां उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर भी स्थिति साफ हो सकती है।