फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लग रहा था IPL खेल रहा है, ऋषभ पंत से धुनाई के बाद बोले इंग्लिश स्पिनर जैक लीच

Tue, 09 Feb 2021 03:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Feb 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG It seemed like playing IPL, Jack Leach spoke on making comeback after hammering by Rishabh Pant
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहली पारी में जहां भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया था वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाज फेल हुए। इंग्लैंड की तरफ से आखिरी पारी में उनके स्पिनर जैक लीच ने सर्वाधिक चार विकेट झटके और सबसे सफल गेंदबाज रहे। हालांकि लीच के लिए चेन्नई टेस्ट की पहली पारी एक बुरे सपने की तरह थी। 

IND vs ENG It seemed like playing IPL, Jack Leach spoke on making comeback after hammering by Rishabh Pant
ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर @BCCI

इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने हालांकि मंगलवार को भारत के खिलाफ यहां शुरुआती टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद पहली पारी के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि पहली पारी में ऋषभ पंत के उनके खिलाफ आक्रामक रूख अपनाने के बाद टीम के साथी खिलाड़ियों ने उनका मनोबल बढ़या, जिससे वह शानदार वापसी करने में सफल रहे। 

लीच ने दूसरी पारी में 76 रन देकर चार और अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे इंग्लैड ने भारत को 227 रन से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। 

IND vs ENG It seemed like playing IPL, Jack Leach spoke on making comeback after hammering by Rishabh Pant
जैक लीच - फोटो : ट्विटर @jackleach1991

पहली पारी में पंत ने लीच की गेंद पर कई बड़े शॉट लगाए जबकि दूसरी पारी में लीच ने शानदार वापसी की। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘ऐसा लग रहा था कि वह (पंत) आईपीएल में खेल रहे हैं। यह एक स्पिनर के लिए चुनौती है। मेरे लिए वह मुश्किल समय था, लेकिन साथी खिलाड़ियों ने हौसला बनाए रखने में मेरी मदद की।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG It seemed like playing IPL, Jack Leach spoke on making comeback after hammering by Rishabh Pant
जैक लीच - फोटो : social media

इंग्लैंड में सर्द मौसम में खेलने वाले लीच के लिए यहां के उमस भरे मौसम से सामंजस्य बैठाना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ‘बिना क्रिकेट खेले (श्रीलंका श्रृंखला से पहले) काफी लंबा समय बिताया, यह गर्मी में लंबे समय तक गेंदबाजी करने के बारे में था।’

विज्ञापन
IND vs ENG It seemed like playing IPL, Jack Leach spoke on making comeback after hammering by Rishabh Pant
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

इस 29 साल के स्पिनर ने कहा, ‘यह भारत का मेरा पहला दौरा है। उनके पास बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम है और मैं यहां के दबाव को जानता था। कुछ विकेट लेने और टीम की जीत में योगदान देने की खुशी है।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed