पिछले तीन वर्षों में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार चौथी बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले साल 2017 में विराट की कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार घर में हार का सामना करना पड़ा था।
तीन साल में पहली बार बोल्ड हुए विराट, कोहली की कप्तानी में भारत की लगातार चौथी हार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020
पिछले साल फरवरी में टीम इंडिया को विराट की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कीवियों ने वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। यह न्यूजीलैंड की टेस्ट क्रिकेट में 100वीं जीत थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की पहली पारी 165 और दूसरी पारी 191 रन पर सिमटी। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 348 रन बनाए थे। इस तरह उसे पहली पारी में 183 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में सस्ते में समेटने के बाद न्यूजीलैंड को जीत के लिए नौ रन का लक्ष्य मिला, जो उसने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया था।
मार्च 2020
न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को सात विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अपनी पहली पारी में 242 रन पर ऑलआउट हो गया। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर ली।
दिसंबर 2020
पिछले साल विराट की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया को कंगारुओं के खिलाफ एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद विराट पितृत्व अवकाश पर भारत लौट गए थे। शेष मैचों में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभाले थे। हालांकि, रहाणे की कप्तानी में भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
फरवरी 2021
इंग्लैंड ने मंगलवार को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारत को 227 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट (218) के दम पर 578 रन बनाए। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 337 रन ही बना सकी। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम को 241 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत को जीत के लिए 420 रन की लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 192 रन पर ही सिमट गई।