सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: R Ashwin on Ben Stokes labelling injury substitutes as joke says Karma hits instantly

IND vs ENG: 'बोलने से पहले सोचो', मेडिकल सब्सिट्यूट पर की गई स्टोक्स की टिप्पणी से अश्विन नाखुश; लगाई लताड़

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 06 Aug 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

अश्विन ने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान को बोलने से पहले सोचना चाहिए। पांचवें टेस्ट में क्रिस वोक्स के कंधे में चोट लगने के बाद इंग्लैंड को एक बल्लेबाज की कमी खल रही थी।

IND vs ENG: R Ashwin on Ben Stokes labelling injury substitutes as joke says Karma hits instantly
स्टोक्स की टिप्पणी पर भड़के अश्विन - फोटो : ANI/PTI/ICC
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर उसकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल करने को लेकर बेन स्टोक्स की टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान को बोलने से पहले सोचना चाहिए। बता दें कि, पांचवें टेस्ट में क्रिस वोक्स के कंधे में चोट लगने के बाद इंग्लैंड को एक बल्लेबाज की कमी खल रही थी।
Trending Videos

पंत हुए थे चोटिल
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर में ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। स्कैन में उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बावजूद वह अगले दिन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे। इसके बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में चोटिल खिलाड़ियों के स्थान पर अन्य खिलाड़ियों को शामिल करने की बात कही थी, जिसे स्टोक्स ने खारिज करते हुए 'बेहद हास्यास्पद' बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोक्स के कंधे में हुआ फ्रैक्चर
ओवल में पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा जब वोक्स के कंधे में फ्रैक्चर हो गया लेकिन फिर भी वह अंतिम दिन बल्लेबाजी करने उतरे। उस समय इंग्लैंड के नौ विकेट गिर चुके थे और उसे जीत के लिए 20 से भी कम रन की जरूरत थी। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा, 'एक तमिल कहावत है जिसका मोटे तौर पर अनुवाद है आपके कर्म आपको लगभग तुरंत प्रभावित करेंगे। आप जो बोते हैं, वही काटते हैं।'

अश्विन ने आगे कहा, 'आखिरी टेस्ट से पहले पंत की चोट के बारे में सवाल पूछे गए थे। गौतम गंभीर ने कहा था कि ऐसी चोटों के लिए नए खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहिए। जब स्टोक्स से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे मजाक बताकर टाल दिया। मैं स्टोक्स के कौशल और उनके रवैये का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं लेकिन वह सोच-समझकर जवाब दे सकते थे।'

अश्विन ने की स्टोक्स की आलोचना
अश्विन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन की क्रिकेट के नियमों में बदलाव की जरूरत संबंधी टिप्पणी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'माइकल वॉन ने कहा कि यह एक ऐसा मसला है जिसके लिए नियमों में बदलाव हो सकता है। चोटिल खिलाड़ी की जगह नए खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति होनी चाहिए। स्टोक्स को यह सोचना चाहिए था कि अगर ऋषभ पंत जैसी क्षमता वाला कोई खिलाड़ी उनकी टीम में होता और चोटिल हो जाता तो क्या होता।'

अश्विन ने कहा, 'क्या आप बदलाव नहीं चाहेंगे? क्या यह उचित नहीं होगा? आप अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन 'मजाक' और 'बेतुका' जैसे शब्दों का इस्तेमाल सम्मानजनक नहीं है। बोलने से पहले सोचो। कर्मों का फल तुरंत मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed