{"_id":"67a8e1f9f3f77459650d77a5","slug":"ind-vs-eng-rohit-sharma-became-second-indian-to-win-most-odis-after-50-matches-as-captain-virat-kohli-on-top-2025-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: बतौर कप्तान 50 मैचों के बाद सर्वाधिक वनडे जीतने वाले दूसरे भारतीय बने रोहित, कोहली शीर्ष पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: बतौर कप्तान 50 मैचों के बाद सर्वाधिक वनडे जीतने वाले दूसरे भारतीय बने रोहित, कोहली शीर्ष पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:42 PM IST
सार
इस मैच में जीत के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। 50 वनडे मैचों के बाद वह सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में विविएन रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से तीसरे कप्तान बन गए। उनकी अगुआई में टीम इंडिया ने 36 वनडे मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
1 of 3
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 50 वनडे मैचों के बाद सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इस मामले में शीर्ष पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम दर्ज है। रविवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में टीम इंडिया ने छह विकेट गंवाकर 308 रन बनाए और चार विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2-0 से तीन मैचों की वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
2 of 3
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित ने दर्ज किया बड़ा कीर्तिमान
इस मैच में जीत के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। 50 वनडे मैचों के बाद वह सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में विविएन रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से तीसरे कप्तान बन गए। उनकी अगुआई में टीम इंडिया ने 36 वनडे मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस मामले में शीर्ष पर सी लॉयड (वेस्टइंडीज), रिकी पॉटिंग (ऑस्ट्रेलिया) और विराट कोहली (भारत) मौजूद हैं। तीनों ने बतौर कप्तान 39 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरे स्थान पर 37 मैचों में जीत के साथ हैन्सी क्रोनिये का नाम दर्ज है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 37 वनडे मैचों में जीत दिलाई थी। चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के ही शॉन पोलॉक हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपनी टीम को 34 मुकाबले जिताए।
3 of 3
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
वनडे विश्व कप 2023 में लगाया था आखिरी बार सैकड़ा
भारतीय कप्तान रोहित चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौट आए हैं। पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे रोहित का बल्ला कटक में जमकर गरजा। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित ने पहले 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, फिर इसे शतक में बदलने में ज्यादा देर नहीं लगाई। रोहित के बल्ले से शतकीय पारी देखने का इंतजार प्रशंसकों को लंबे समय से था जो आखिरकार रविवार को पूरा हुआ। उन्होंने 76 गेंदों पर शतक लगाया। रोहित का वनडे में यह 32वां शतक है। उनके बल्ले से वनडे में पिछला शतक अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप के मुकाबले में निकला था। रोहित ने उस वक्त 84 गेंदों पर 131 रन बनाए थे। इसके बाद से रोहित ने 13 पारियां खेली, लेकिन वह शतक नहीं लगा पाए थे। रोहित ने वनडे में शतक लगाने का सूखा खत्म किया और 16 महीने बाद उनके बल्ले से सैकड़ा निकला। रोहित 90 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लियाम लिविंगस्टोन ने अपना शिकार बनाया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।