फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बने रोहित, छक्के के मामले में गेल को पछाड़ा

Sun, 09 Feb 2025 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Feb 2025 07:59 PM IST
सार

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। रोहित यह उपलब्धि हासिल करने से 50 रन ही दूर थे और उन्होंने जैसे ही अर्धशतक पूरा किया, वह सचिन को पीछे छोड़ने में सफल रहे।

विज्ञापन
Rohit Sharma become second highest scorer for India as opener in international cricket surpass Sachin
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित कटक में अलग ही रंग में नजर आए और उन्होंने लंबे समय बाद अर्धशतक लगाया और फिर इसे शतक में बदला। रोहित ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली थी, इसके बाद उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन दूसरे वनडे में रोहित ने ताबड़तोड़ पारी खेली और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। 
Rohit Sharma become second highest scorer for India as opener in international cricket surpass Sachin
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारतीयों में सिर्फ रोहित से सहवाग आगे 
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। रोहित यह उपलब्धि हासिल करने से 50 रन ही दूर थे और उन्होंने जैसे ही अर्धशतक पूरा किया, वह सचिन को पीछे छोड़ने में सफल रहे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सचिन 346 मैचों में 15335 रन बनाकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि रोहित दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सूची में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शीर्ष पर हैं, जिन्होंने ओपनर के तौर पर 321 मैचों में 41.90 के औसत से 15758 रन बनाए हैं।
Rohit Sharma become second highest scorer for India as opener in international cricket surpass Sachin
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
ओवरऑल सातवें स्थान पर हैं रोहित 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित फिलहाल सातवें स्थान पर चल रहे हैं। सनथ जयसूर्या इस सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि इसके बाद क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, ग्रीम स्मिथ, देसमोंड हेन्स और सहवाग का नंबर आता है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जो उनका वनडे में चौथा सबसे तेज पचासा है। रोहित ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था, जो उनका इस प्रारूप में सबसे तेज पचासा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma become second highest scorer for India as opener in international cricket surpass Sachin
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन
बल्लेबाज रन मैच
सनथ जयसूर्या 19298 506
क्रिस गेल 18867 374
ग्रीम स्मिथ 16950 342
हेन्स 16120 354
वीरेंद्र सहवाग 16119 332
रोहित शर्मा 15404* 343
सचिन तेंदुलकर 15335  346
विज्ञापन
Rohit Sharma become second highest scorer for India as opener in international cricket surpass Sachin
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने गेल को पीछे छोड़ा 
रोहित ने वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा दिया है। रोहित ने जैसे ही पारी का अपना दूसरा छक्के लगाया, वह गेल से आगे निकल गए। रोहित वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ शाहिद अफरीदी हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 351 रन छक्के लगाए हैं। गेल ने अपने करियर में 331 वनडे छक्के लगाए, जबकि रोहित अब तक 342 छक्के लगा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed