फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान देने वालों पर भड़के रोहित शर्मा, बोले- विदेशी पिच पेसर्स को मदद करती हैं, तब कोई नहीं बोलता

Mon, 22 Feb 2021 08:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Feb 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Rohit Sharma slams Critics for pitch debate asked them to focus on games
रोहित शर्मा - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में पिच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। चेन्नई के चेपॉक में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पिच को लेकर कई पूर्व इंग्लिश क्रिकेटरों द्वारा हुई आलोचना के बाद अब मोटेरा की पिच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि यहां अभी 24 फरवरी से तीसरा टेस्ट मैच होना है जो डे-नाइट होगा।

IND vs ENG Rohit Sharma slams Critics for pitch debate asked them to focus on games
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को पिच के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मोटेरा में पिचें स्पिनर्स को मदद कर सकती हैं। उन्होंने क्रिकेट एक्सपर्ट्स को पिचों को लेकर बयानबाजी छोड़ गेम पर ध्यान देने को भी कहा। 

IND vs ENG Rohit Sharma slams Critics for pitch debate asked them to focus on games
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित ने कहा कि दोनों टीमों के लिए पिच एक जैसी होती है। मुझे नहीं पता लोग इसे मुद्दा क्यों बना लेते हैं। कई सालों से भारत में ऐसी ही पिचें देखने को मिलती रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Rohit Sharma slams Critics for pitch debate asked them to focus on games
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'जब हम विदेश जाते हैं, तब कोई तेज गेंदबाजों की मददगार विकेट को लेकर क्यों कुछ नहीं बोलता। होम और अवे (विदेशी जमीन) का यही फायदा होता है। हम अपने मुताबिक पिचें बनाते हैं। अगर किसी को दिक्कत है, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) में इसको लेकर नियम बनाने कह सकता है, ताकि हर जगह एक जैसी पिच मिले।'

विज्ञापन
IND vs ENG Rohit Sharma slams Critics for pitch debate asked them to focus on games
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दूसरी बार गुलाबी गेंद से खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन गोधुली समय में बल्लेबाजी को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने कहा इस समय रौशनी में बदलाव होता है और तब बहुत संभलकर खेलने की जरूरत होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed