हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
22 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Budget 2021-22: योगी सरकार आज पेश करेगी इतिहास का सबसे बड़ा बजट, हर वर्ग की बढ़ीं उम्मीदें
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सोमवार को योगी सरकार का पांचवां बजट पेश करेंगे। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले किसानों, युवाओं, महिलाओं व श्रमिकों के साथ सभी वर्गों को साधने का यह आखिरी मौका होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पुडुचेरी: नारायणसामी का शक्ति परीक्षण आज
पुडुचेरी में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को बहुमत साबित करने से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। रविवार को कांग्रेस के एक और डीएमके के एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस-डीएमके के गठबंधन वाली सरकार के लिए बहुमत साबित करना मुश्किल दिख रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। पहले दिन मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआरः आज से चलेंगी लोकल ट्रेनें
कोरोना काल में बंद हुईं लोकल ट्रेनों का संचालन 11 माह बाद आज से शुरू हो जाएगा। दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर भी पांच ट्रेनों का संचालन होगा। इनमें से दो ट्रेनें दिल्ली और पलवल से गाजियाबाद तक चलेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...