फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Can Ravindra Jadeja Be India’s X-Factor in Sri Lanka, Deep Dasgupta Shares His View

IND vs SL: क्या श्रीलंका में टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे जडेजा? दीप दासगुप्ता ने रखी राय

Thu, 06 Aug 2026 05:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 06 Aug 2026 05:19 PM IST
सार

पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि श्रीलंका की स्पिन पिचों पर रवींद्र जडेजा का अनुभव टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जडेजा का अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए भी बेहद उपयोगी रहेगा।

विज्ञापन
IND vs SL: Can Ravindra Jadeja Be India’s X-Factor in Sri Lanka, Deep Dasgupta Shares His View
पंत-जडेजा-केएल - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि श्रीलंका की स्पिन के लिए मददगार पिचों पर अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का अनुभव भारतीय टीम के लिए बेहद अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि जडेजा न सिर्फ ऐसी परिस्थितियों में प्रभावी गेंदबाजी करना जानते हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

जडेजा और राहुल का अनुभव आएगा काम
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। मौजूदा भारतीय टीम में कई खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेंगे। ऐसे में जडेजा और केएल राहुल ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें वहां टेस्ट खेलने का अनुभव है। राहुल 2015 और 2017 के दौरे का हिस्सा रहे थे, जबकि जडेजा 2017 में श्रीलंका में 3-0 से टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।

दीप दासगु्प्ता ने जताया जडेजा पर भरोसा
अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान दीप दासगुप्ता ने कहा कि स्पिन के लिए अनुकूल पिचों पर सफलता केवल गेंद के ज्यादा टर्न कराने से नहीं मिलती, बल्कि सही गति, लाइन और लेंथ बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा, 'श्रीलंका में कई खिलाड़ियों के लिए यह पहला टेस्ट दौरा है। जडेजा पहले यहां खेल चुके हैं और जानते हैं कि स्पिन फ्रेंडली पिचों पर कैसे गेंदबाजी करनी होती है। ऐसी विकेटों पर सिर्फ गेंद घुमाने से काम नहीं चलता, बल्कि गति, लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पिन गेंदबाजी भी एक कला: दासगुप्ता
पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने तेज गेंदबाजी का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हरी पिच देखकर तेज गेंदबाज कई बार जरूरत से ज्यादा शॉर्ट गेंदें फेंकने लगते हैं, जबकि सफलता सही जगह पर गेंद डालने से मिलती है। ठीक उसी तरह स्पिन विकेटों पर भी गेंदबाज को सही लाइन और लेंथ के साथ धैर्य बनाए रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्पिन के अनुकूल पिचों पर प्रभावी गेंदबाजी करना एक कला है और जडेजा इस कला में माहिर हैं।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा जडेजा के अनुभव का फायदा
दासगुप्ता ने कहा कि जडेजा को अपने अनुभव का फायदा युवा खिलाड़ियों तक पहुंचाना चाहिए। उनके मुताबिक, जडेजा पहले भी श्रीलंका जैसी परिस्थितियों में सफल रहे हैं और उनकी सलाह टीम के नए खिलाड़ियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में आयोजित होगा। भारतीय टीम की नजर इस दौरे पर जीत के साथ नई विश्व टेस्ट चक्र की शुरुआत करने पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed