सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SA W: South Africa Women's Squad Announced for T20 Series Against India

IND W vs SA W: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम घोषित, मचेके को पहली बार मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम का एलान किया है।

IND W vs SA W: South Africa Women's Squad Announced for T20 Series Against India
एल. वोलवार्ड्ट - फोटो : @ProteasWomenCSA
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम का एलान किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज टेबोगो मचेके को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया, जबकि ऑलराउंडर एलिज मारी मार्क्स की टीम में वापसी हुई है। दोनों देश 17 से 27 अप्रैल के बीच पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे। 
Trending Videos


सीरीज का कार्यक्रम
भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच 17 और 19 अप्रैल को डरबन में खेले जाने हैं। इसके बाद 22 और 25 अप्रैल को जोहानिसबर्ग अगले दो मुकाबलों की मेजबानी करेगा। सीरीज का अंतिम मैच बेनोनी में 27 अप्रैल को आयोजित होगा। टेबोगो मचेके ने कराबो मेसो की जगह ली है, जो कलाई की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं, एलिज ने तेज गेंदबाज मसाबाता क्लास का स्थान लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम की कप्तानी एल, वोलवार्ड्ट करेंगी। एनीके बॉश ने घायल डेन वैन नीकेर्क की जगह टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। अनुभवी तेज गेंदबाज ऑलराउंडर मारिजेन कैप अभी भी टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि वह अपनी बीमारी से उबरने की प्रक्रिया में हैं।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम: एल. वोलवार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्ज, नादिने डि क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, अमांडा हलुबी, सिनालो जाफ्टा, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायोन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed