फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvsIND: खौफ के साये में ब्रिस्बेन टेस्ट, BCCI को सता रहा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज का डर

Sat, 09 Jan 2021 09:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 09 Jan 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
India fear travelling to Brisbane could affect England series
भारतीय टीम - फोटो : social media

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट सिडनी में जारी है। वहीं, दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाना है, मगर टीम इंडिया वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से वहां की यात्रा नहीं करना चाहती है या यूं कहें कि मतलब गाबा के मैदान पर टीम इंडिया चौथा टेस्ट नहीं खेलना चाहती।


 

India fear travelling to Brisbane could affect England series
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

इसकी दो वजहें हैं। पहली तो ये हो गई कि, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए वहां तीन दिनों के लिए कड़ा लॉकडाउन लगा दिया गया है। यानी 11 जनवरी तक वहां लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि सिडनी से आने वाले लोगों को सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य है। वहीं, दूसरी वजह ये कि बीसीसीआई को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज का डर भी सता रहा है।

India fear travelling to Brisbane could affect England series
eng vs ind

गौरतलब है कि पांच फरवरी से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। ऐसे में बीसीसीआई को कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे के साथ-साथ ब्रिटेन से शुरू हो रही फ्लाइटों को लेकर दिल्ली सरकार के अहम आदेशों का भी डर सता रहा है। दिल्ली सरकार का कहना है कि ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर अनिवार्य रूप से कोरोना का आरटीपीसीआर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
India fear travelling to Brisbane could affect England series
काेराेना केस - फोटो : Feature

साथ ही इस टेस्ट में आने वाले खर्च का भुगतान भी यात्रियों को ही करना होगा। आरटीपीसीआर टेस्ट में जो भी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए जाएंगे, उन्हें एक अलग इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन फैसिलिटी में रखा जाएगा। वहीं जो यात्री निगेटिव पाए जाएंगे, उन्हें अनिवार्य रूप से सात दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा या फिर उन लोगों को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन
India fear travelling to Brisbane could affect England series
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

बता दें कि दोनों ही टीमों को तय शेड्यूल के मुताबिक 12 जनवरी को ब्रिस्बेन पहुंचना है। फिलहाल नियमों के मुताबिक, खिलाड़ियों को कड़ी पाबंदी के साथ एक दिन होटल के कमरे में ही रहना होगा। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मौखिक आश्वासन दिया है कि क्वीन्सलैंड सरकार के साथ एक समझौता हुआ है, जिसके मुताबिक खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ होटल के अंदर एक दूसरे से मिल सकते हैं। वहीं, स्थानीय सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर संक्रमण फैलता है तो वे लॉकडाउन को आगे बढ़ा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed