फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीनी कंपनी की अजीबोगरीब पॉलिसी, एक बार से ज्यादा टॉयलेट जाने पर लगेगा जुर्माना

Sat, 09 Jan 2021 06:26 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 09 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
china tech company weird penalty for going to the toilet more than once
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जरा सोचिए आप अपने ऑफिस में काम कर रहे हैं और इसी दौरान आपको टॉयलेट जाना हो, लेकिन आपको जाने से रोक दिया जाए तो आपकी क्या हालत होगी? दरअसल, चीन की एक कंपनी ने कुछ इसी तरह की पॉलिसी बनाई है। वैसे ये कंपनी अपने कर्मचारियों को टॉयलेट, तो जाने देती है। लेकिन एक से अधिक बार टॉयलेट जाने पर कर्मचारियों को जुर्माना देना पड़ता है।

china tech company weird penalty for going to the toilet more than once
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दक्षिणी चीन में स्थित इस कंपनी का नाम अंपू इलेक्ट्रॉनिक साइंस एंड टेक्नॉलजी है। इस अजीबोगरीब पॉलिसी के बारे में कंपनी का कहना है कि कर्मचारी आलसी होते हैं और कार्य कुशलता सुधारने के लिए एक से अधिक टॉयलेट ब्रेक पर जुर्माना लगाया गया है। अगर कर्मचारी एक से अधिक टॉयलेट ब्रेक लेता है, तो उसपर 20 युआन का जुर्माना लगाया जाता है।

china tech company weird penalty for going to the toilet more than once
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले साल 20 और 21 दिसंबर को कंपनी ने सात कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया था। दरअसल, इस नियम को चार्ली चैपलिन की चर्चित फिल्म मॉडर्न टाइम्स से जोड़कर देखा जा रहा है। इस फिल्म में कर्मचारी को टॉयलेट जाने से पहले अपने बॉस के पास पंजीकरण कराना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
china tech company weird penalty for going to the toilet more than once
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि, टॉयलेट के नियम को तोड़ने वाले जुर्माने पर अब स्थानीय प्रशासन ने ध्यान दिया है। इस पूरे मामले पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि कंपनी अपने इस पॉलिसी में सुधार करे और जिन कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया गया है, उसे वापस किया जाए।

विज्ञापन
china tech company weird penalty for going to the toilet more than once
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं कंपनी के एक मैनेजर काओ का कहना है कि कंपनी कर्मचारियों से जुर्माना जमा कराने के बजाए उनके मासिक बोनस में से काट रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी को यह नियम इसलिए लाना पड़ा क्योंकि कुछ कर्मचारी अक्सर टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीते थे और काम के दौरान ढीले पड़ जाते थे। प्रबंधन ने कर्मचारियों से कई बार बात की लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed