{"_id":"604a34966c6ed21d6340224f","slug":"india-vs-england-t20is-eoin-morgan-says-india-a-very-difficult-side-to-beat-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: मैच से पहले अंग्रेजों ने मानी हार, मॉर्गन बोले- भारत को घर में हराना काफी मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: मैच से पहले अंग्रेजों ने मानी हार, मॉर्गन बोले- भारत को घर में हराना काफी मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
इयोन मॉर्गन
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मॉर्गन ने गुरुवार को कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक भारत को उसकी धरती पर हराना काफी मुश्किल है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 खेलकर यह पता चल जाएगा कि इस साल होने वाले विश्व कप के लिए हमारी टीम की तैयारी कैसी है।
Trending Videos
2 of 4
eoin morgan
मैच की पूर्व संध्या पर मॉर्गन ने कहा, 'हमारे लिए यह खुद को आंकने का मौका है चूंकि विश्व कप में सात महीने ही रह गए हैं। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक भारत को उसकी धरती पर हराना काफी मुश्किल है।' मॉर्गन ने कहा कि उनके सारे खिलाड़ी फिट और चयन के लिए उपलब्ध हैं जिनमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
इयोन मॉर्गन
उन्होंने कहा, 'सभी फिट है और जोफ्रा चयन के लिये उपलब्ध है।' हालांकि उन्होंने टीम संयोजन के बारे में बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'मैं वह आपको नहीं बताऊंगा।' इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आईपीएल खेलने से इंग्लैंड के क्रिकेटरों को काफी फायदा मिला है। इंग्लिश कप्तान ने कहा, 'हमें आईपीएल से काफी फायदा मिला है और हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं। इससे 2019 विश्व कप से पहले सीमित ओवरों के खेल में सुधार में काफी मदद मिली।'
4 of 4
इयोन मॉर्गन
मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा, 'टी-20 विश्व कप आसपास ही है और उम्मीद है कि हम दुनिया के सबसे बड़े टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेते रहेंगे। हमें इससे अनुभव और आत्मविश्वास मिलता है।' मॉर्गन ने कहा, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आईपीएल में पहले कुछ साल का जो अनुभव था, मैने वैसा कभी महसूस नहीं किया । मैने इतने साल में बहुत कुछ सीखा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।