{"_id":"6056bff18ebc3ed83026ce67","slug":"india-vs-england-virat-kohli-breakes-kane-williamsons-t20i-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली ने रचा इतिहास: सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले कप्तान, खास दोस्त का तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली ने रचा इतिहास: सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले कप्तान, खास दोस्त का तोड़ा रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मैन ऑफ द सीरीज विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम ने शनिवार रात अहमदाबाद में दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया। दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबलों में यह भारत की 10वीं जीत है। भारतीय टीम ने इस प्रारूप में दो साल से अजेय है और लगातार छठी सीरीज जीती।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
इंग्लैंड की टीम नौ साल से भारत में कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं जीत सकी है। पिछली बार अक्तूबर 2011 में हराया था। भारत की यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि इस साल भारत में टी-20 विश्व कप होना है और कप्तान कोहली सीरीज में पूरे रंग में नजर आए।
3 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
विश्व कप की फुल ड्रेस रिहर्सल मानी जा रही श्रृंखला के फाइनल में विराट ने पारी की शुरुआत कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। 52 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन भी पीटे। यह कप्तान कोहली का रिकॉर्ड 12वीं बार 50+ स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अब विराट सबसे ज्यादा 12 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं, उन्होंने अपने खास दोस्त और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (11 बार) को पीछे छोड़ दिया। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने 10 बार ऐसा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social media
मैन ऑफ द सीरीज से नवाजे गए कोहली श्रृंखला के सर्वाधिक रन स्कोरर रहे, उन्होंने पांच मैच 3 अर्धशतक लगाए। 115.50 की शानदार औसत और 147.13 की खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 231 रन बनाए। 80 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। साथ ही कोहली अब इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को पछाड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।