फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कीर्तिमान: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, गेल-गप्टिल जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ बनाए कई रिकॉर्ड

Sun, 21 Mar 2021 09:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Mar 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma surpassed Martin Guptill T20I runs record against England at Ahmedabad
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI

अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड बीच खेले जा रहे टी-20 इंटरनेशनल मैच में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर खबर ली। हिटमैन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। 

Rohit Sharma surpassed Martin Guptill T20I runs record against England at Ahmedabad
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। अपनी पारी के दौरान रोहित ने टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा बार पांच या उससे अधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

Rohit Sharma surpassed Martin Guptill T20I runs record against England at Ahmedabad
श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी के दौरान रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 10 बार पांच या पांच से अधिक छक्के लगा चुके हैं। इस मामले में उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले क्रिस गेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9 बार पांच या पांच से अधिक छक्के लगाए थे। क्रिस गेल के अलावा न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो भी 9 बार टी 20 अंतरराष्ट्टीय मैच में पांच या पांच से अधिक छक्के लगाए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma surpassed Martin Guptill T20I runs record against England at Ahmedabad
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित ने अपनी 64 रनों की पारी के दौरान न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया। रोहित अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2864 रन बना चुके हैं। वहीं मार्टिंन गप्टिल के नाम 2839 रन दर्ज हैं। वैसे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। 

विज्ञापन
Rohit Sharma surpassed Martin Guptill T20I runs record against England at Ahmedabad
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

बताते चले कि भारतीय टीम ने आखिरी एवं निर्णायक मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 36 रनों से बाजी मार ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों के बाद टीम के प्रमुख गेंदबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला भी अपने नाम कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed