फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत पड़ने पर आज इंजेक्शन लगवा कर बल्लेबाजी करेंगे जडेजा, इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट से भी बाहर

Mon, 11 Jan 2021 04:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 11 Jan 2021 04:33 AM IST
विज्ञापन
Indian all-rounder Ravindra Jadeja can bat by giving pain relieving injection on the last day of the Sydney test
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सिडनी टेस्ट की पहली पारी में चोटिल होकर चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। बल्लेबाजी के दौरान स्टार्क की गेंद लगने से उनके बाएं हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद अब वे इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों से भी बाहर हो गए हैं। 

Indian all-rounder Ravindra Jadeja can bat by giving pain relieving injection on the last day of the Sydney test
रविंद्र जडेजा चोटिल - फोटो : twitter@BCCI

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट चटकाने और नाबाद 28 रन बनाने वाले जडेजा दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए। हालांकि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मैच के आखिरी दिन जरुरत पड़ने पर वह दर्द निवारक इंजेक्शन लगवाकर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक टेस्ट को बचाने के लिए जरूरत पड़ने पर वे बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।

Indian all-rounder Ravindra Jadeja can bat by giving pain relieving injection on the last day of the Sydney test
जडेजा - फोटो : social media

वहीं बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों से बाहर हो चुके हैं। उन्हें चोट से उबरने में चार से छह हफ्ते लगेंगे।' बता दें कि भारत को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद इंग्लैंड की मेजबानी करनी है, जिसमें उसे चेन्नई में पांच फरवरी से शुरू के दो टेस्ट मैच खेलने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian all-rounder Ravindra Jadeja can bat by giving pain relieving injection on the last day of the Sydney test
ऋषभ पंत - फोटो : .....

वहीं ऋषभ पंत जिन्हें इसी मैच के तीसरे दिन कोहनी में चोट लगी थी, वे भी मैच में बल्लेबाजी करने उतरेंगे, इसकी पुष्टि टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने की। 

विज्ञापन
Indian all-rounder Ravindra Jadeja can bat by giving pain relieving injection on the last day of the Sydney test
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@BCCI

बात करें तीसरे टेस्ट मैच की तो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। उसके 407 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में भारत ने अब तक दो विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं। अब आखिरी दिन भारत को जहां 309 रनों की जरूरत है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट की दरकार। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed