{"_id":"60546d5ebab6c077ad0b98a0","slug":"indian-cricket-team-captain-virat-kohli-said-thigh-injury-is-not-a-serious-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया खुलासा: इस वजह से विराट की जगह रोहित शर्मा ने की थी अंतिम ओवर्स में कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हो गया खुलासा: इस वजह से विराट की जगह रोहित शर्मा ने की थी अंतिम ओवर्स में कप्तानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 19 Mar 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में विराट कोहली ने आखिर के ओवरों में फील्डिंग नहीं की थी। दरअसल 15वें ओवर के दौरान डीप मिड विकेट पर गेंद का पीछा करते हुए विराट का बैलेंस बिगड़ गया था। जिसके चलते उनकी जांघ में खिंचाव आ गया। चोटिल होने के बाद विराट बाहर चले गए। विराट कोहली के मैदान से बाहर जाने के बाद उपकप्तान रोहित शर्मा ने शेष मैच में भारत की कप्तानी का मोर्चा संभाला। इस करो या मरो वाले मुकाबले में रोहित भारत को 8 रनों से मैच जिताने में सफल रहे। वहीं अंतिम चार ओवर में मैच से बाहर बैठे विराट कोहली ने अब अपनी चोट पर बयान दिया है।
2 of 5
मैच के बाद कोहली
- फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, 'ये चोट कोई गंभीर समस्या नहीं है, मैं अगले एक दो दिन में ठीक हो जाऊंगा, क्योंकि मैच शाम के समय है उससे पहले मैं एकदम फिट हो जाऊंगा। विराट ने आगे कहा कि मैंने मैच के दौरान इसलिए मैदान से बाहर जाने का निर्णय लिया कि कहीं चोट गंभीर न हो जाए क्योंकि 20 मार्च को महत्वपूर्ण और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।
3 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : social media
अहमदाबाद में खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारत की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे। सूर्यकुमार ने इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। सूर्यकुमार यादव की पारी की खास बात ये रही कि उन्होंने छक्का लगाकर अपना खाता खोला। सूर्यकुमार के अलावा श्रेयस अय्यर 37 और ऋषभ पंत ने 30 रनों की मैच जिताऊ पारियां खेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
इस मैच में बल्लेबाजों के अलावा भारत की तरफ से गेंदबाजों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। टीम इंडिया की ओर से सबसे कामयाब गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे। उन्होंने अहम समय में बेन स्टोक्स और इयोन मॉर्गन को आउट कर भारत के लिए जीत की पटकथा लिखी। शार्दुल ने मैच में कुल तीन विकेट झटके। उनके अलावा हार्दिक पांड्या और राहुल चाहर ने 2-2 खिलाड़ियों आउट किया। जबकि एक विकेट भुवनेश्वर कुमार को मिला।
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और निर्णायक मुकाबला 20 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा। चौथे मैच में मिली जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। वहीं टेस्ट सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड की टीम भी सीरीज जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। भारत के लिए खुशी के बात ये है कि विराट कोहली सहित टीम के कई खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में इंग्लैंड के लिए सीरीज जीतना आसान नहीं होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।