{"_id":"605219048ebc3e590f3ceae1","slug":"us-california-town-where-everyone-has-own-airplanes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का एक ऐसा शहर, जहां हर शख्स के पास है हवाई जहाज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का एक ऐसा शहर, जहां हर शख्स के पास है हवाई जहाज
आपने ये बात, तो जरूर सुनी होगी कि शहर में रहने वाले लगभग हर लोग के पास अपनी गाड़ी होती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे शहर के बारे में सुना है, जहां रहने वाले हर आदमी के पास अपना हवाई जहाज है। इतना ही नहीं इस शहर के लोग दफ्तर या अपने काम पर जाने के लिए भी लोग अपने एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन यह सच है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, ये हवाई शहर अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। इस शहर में रहने वाले अधिकतर लोग पायलट हैं। ऐसे में प्लेन रखना आम बात है। इसके अलावा इस शहर में डॉक्टर्स, वकील आदि भी है, लेकिन ये लोग भी प्लेन रखने के शौकीन हैं। इस शहर में रहने वाले लोगों को हवाई जहाज का इतना शौक है कि हर शनिवार सुबह सभी लोग इकट्ठा होते हैं और लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं।
3 of 5
घर के सामने खड़ा विमान
- फोटो : @phesoulfamily
हवाई शहर में प्लेन का मालिक होना एकदम वैसा ही है जैसे कार का मालिक होना। यहां के कॉलोनी की गलियों और लोगों के घरों के सामने बने हैंगर में विमानों को देखा जा सकता है। हैंगर वो जगह होती है, जहां एयरप्लेन वगैहरा खड़े किए जाते हैं। इस शहर की सड़कें भी काफी चौड़ी हैं, ताकि पायलट इसे रनवे के तौर पर इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हैंगर में खड़े विमान
- फोटो : @phesoulfamily
बता दें कि इस शहर में हवाई जहाजों के पंखों को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए सड़क के संकेतों और लेटरबॉक्स को सामान्य से कम उंचाई पर लगाया गया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में सड़क के नाम भी विमानों के साथ जुड़े हुए हैं जैसे कि बोइंग रोड।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका ने हवाई जहाजों के परिचालन को खूब बढ़ावा दिया और इसके लिए देश में कई हवाई अड्डे बनाए गए। वहां पायलटों की संख्या 1939 में 34,000 थी, जो 1946 तक बढ़कर 4,00,000 से भी अधिक हो गई। ऐसे में अमेरिकी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश में आवासीय हवाई अड्डों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्त सैन्य पायलटों को समायोजित करना भी था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।