इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अनिश्चितकाल तक टलने और अन्य श्रृंखलाओं पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए संभव है कि भारतीय क्रिकेट टीम को साल के बाकी महीनों में मैदान पर बहुत कम समय बिताने को मिले, लेकिन 2021 का साल उसके लिए बेहद व्यस्त हो सकता है।
साल 2021 में सबसे ज्यादा व्यस्त रहेगी टीम इंडिया, वन-डे, टी-20 से ज्यादा खेलेगी टेस्ट मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2021 में 15 टेस्ट खेलेगा भारत!
विराट कोहली की टीम को 2021 में लगभग 15 टेस्ट मैच खेलने पड़ सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भारतीय टीम का वर्ष 2020 का कार्यक्रम बहुत व्यस्त नहीं था, जिसमें उसे केवल पांच टेस्ट मैच खेलने थे, जिसमें से दो टेस्ट (न्यूजीलैंड के खिलाफ) वह पहले ही खेल चुका है। उसे नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौर में चार टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसका आखिरी टेस्ट अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में खेला जाना है। कोरोना वायरस के कारण हालांकि इस श्रृंखला को लेकर भी आशंका जताई जा रही है।
2020 में खेल चुका 16 सीमित ओवरों के मैच (वन-डे, टी-20)
भारत को इस साल अधिकतर सीमित ओवरों के मैच ही खेलने हैं, उसने अभी तक इस वर्ष जो 16 मैच खेले हैं उनमें छह वन-डे और आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले भी सीमित ओवरों के ही मैच खेलने हैं।
ICC के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार भारतीय टीम को तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिए जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाना है जबकि अगस्त में उसे जिम्बाब्वे से उसकी सरजमीं पर तीन वन-डे खेलने हैं। इसके बाद सितंबर में एशिया कप का आयोजन होना है जो कि वन-डे टूर्नामेंट हैं।
भारत को अक्टूबर में इंग्लैंड की तीन वन-डे और तीन टी-20 के लिए मेजबानी करनी है जबकि टी-20 विश्व कप से पहले वह मेजबान ऑस्ट्रेलिया से तीन टी-20 मैच खेलेगा। भारतीय टीम टी-20 विश्व कप के ऑस्ट्रेलिया में ही रुकी रहेगी जहां उसे चार टेस्ट और तीन वन-डे मैच खेलने हैं।
ऑस्ट्रेलिया से 2021 की शुरुआत
कोहली की टीम नया साल ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ही मनाएगी। इसका मतलब है कि भारतीय टीम वर्ष 2021 में शुरू से ही व्यस्त हो जाएगी। भारत को स्वदेश लौटने पर पांच टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। जनवरी से मार्च तक होने वाली यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।
भारतीय टीम इसके बाद अफगानिस्तान से भी तीन वन-डे मैच खेलेगी। इसके तुरंत बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा जो डेढ़ महीने से भी अधिक समय चलेगा। जून में इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है जिसकी अंकतालिका में भारत अभी शीर्ष पर काबिज है और उसके फाइनल में जगह बनाने की संभावना है।
2021 में टी-20 विश्व कप की मेजबानी
जिससे उसका विदेशी दौरा भी शुरू हो जाएगा, जिसमें उसे श्रीलंका में तीन टी-20 खेलने और फिर अगस्त से सितंबर तक इंग्लैंड दौरे पर जाना है जहां पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला होनी है। कोहली की टीम अक्टूबर में तीन वन-डे और तीन टी-20 के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी, इसके बाद भारतीय सरजमीं पर ही टी-20 विश्व कप खेला जाना है। भारत को नवंबर-दिसंबर में दो टेस्ट और तीन टी-20 के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के बाद तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 खेलने के लिए दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है।