सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian T20 captain Suryakumar Yadav reveals why he apologized to Daryl Mitchel during T20 World Cup final

सूर्यकुमार का खुलासा: भारतीय टी20 कप्तान ने डेरिल मिचेल से क्यों मांगी माफी? अर्शदीप के साथ विवाद पर आया बयान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 17 Mar 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने किस कारण न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल से माफी मांगी थी।

Indian T20 captain Suryakumar Yadav reveals why he apologized to Daryl Mitchel during T20 World Cup final
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिचेल से माफी मांगी थी। दरअसल, मैच के दौरान अर्शदीप सिंह और मिचेल के बीच विवाद हो गया था क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाज ने गेंद थ्रो की जो सीधे मिचेल को लगी। मिचेल इससे काफी गुस्सा हुए थे, लेकिन उस दौरान सूर्यकुमार ने बीच बचाव किया था। 

Trending Videos

अर्शदीप पर लगा था जुर्माना
आईसीसी ने इस हरकत के लिए अर्शदीप पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया था और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा था। मैच के बाद हालांकि, अर्शदीप ने सार्वजनिक तौर पर मिचेल से माफी मांगी थी और उनसे हाथ भी मिलाया था। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। अर्शदीप ने मैच के बाद प्रसारणकर्ता से बातचीत में इस मामले पर माफी मांगते हुए कहा था, मैं मिचेल से माफी मांगना चाहता हूं। मेरा थ्रो रिवर्स स्विंग होकर उन्हें लगा। मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

  • अर्शदीप और मिचेल के बीच विवाद उस वक्त हुआ जब भारतीय तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड की पारी का 11वीं ओवर डालने आए।
  • ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल डिफेंसिव शॉट खेला और गेंद बाउंस करते हुए अर्शदीप के पास पहुंची। 
  • अर्शदीप ने फॉलो थ्रू में गेंद मिचेल के जांघ पर मार दी। इससे मैदान में थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
  • अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर डाली, जिसे डेरिल मिचेल ने सीधे पिच की तरफ खेल दिया। इसके बाद अर्शदीप ने विकेट की ओर थ्रो मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिचेल की जांघ पर जा लगी।
  • इससे मिचेल काफी नाराज हो गए और वह आक्रामक अंदाज में अर्शदीप की ओर बढ़ते हुए हाथों से इशारे करते नजर आए।
  • स्थिति थोड़ी गरम होती दिखी, तभी सूर्यकुमार यादव बीच में आए और मिचेल के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात करते हुए माहौल को शांत करने की कोशिश की।
  • उधर अंपायर ने भी अर्शदीप सिंह से बात की। दरअसल, वह थ्रो बिल्कुल जरूरी नहीं था, इसलिए इस पर मैदान पर थोड़ी बहस देखने को मिली थी।

सूर्यकुमार ने मामले को ज्यादा नहीं दी तवज्जो
सूर्यकुमार ने इस घटना को ज्यादा तवज्जो देने से बचते हुए कहा, मैच के दौरान कभी-कभी ऐसा हो जाता है। उस समय पूरी तरह समझ नहीं आता कि क्या हो रहा है। लेकिन बाद में मैंने अर्शदीप से कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। फिर उन्होंने मिचेल से बात की और चीजें ठीक हो गई। मेरे लिए यह बहुत जरूरी था कि मैं खुद जाकर डेरिल मिचेल से बात करूं। मैदान पर आप क्या उदाहरण पेश करते हैं, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसलिए मैंने उनसे कहा कि अगर अर्शदीप ने जानबूझकर ऐसा किया तो मुझे माफ करें, और अगर जानबूझकर नहीं किया, तब भी मुझे माफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed