सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   NZ vs SA: South African batsmen succumb to Ferguson-Sears as New Zealand win the second T20 by 68 runs

NZ vs SA: फर्ग्यूसन-सियर्स के आगे द. अफ्रीकी बल्लेबाजों ने घुटने टेके, न्यूजीलैंड ने दूसरा T20 68 रनों से जीता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 17 Mar 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 20 मार्च को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।

NZ vs SA: South African batsmen succumb to Ferguson-Sears as New Zealand win the second T20 by 68 runs
फर्ग्यूसन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड ने मंगलवार को सेडन पार्क में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हराया। न्यूजीलैंड से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 15.3 ओवर में 107 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। 
Trending Videos

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। वियान मुल्डर भी 16 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने। टॉनी डी जॉर्जी का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, और वह चार गेंदों में सिर्फ एक ही बना सके। रुबिन हरमन 12 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेसन स्मिथ 12 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर बेन सियर्स को कैच देकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंडे को बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला
जॉर्ज लिंडे ने 12 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। केशव महाराज और नकोबानी मोकोएना बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से बेन सियर्स ने सिर्फ 14 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, लोकी फर्ग्यूसन ने 3.3 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

कॉनवे ने बेहतरीन पारी खेली
इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 175 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की तरफ से डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। टॉम लाथम 11 रन बनाकर आउट हुए, तो टिम रॉबिन्सन को जॉर्ज लिंडे ने महज एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा।

मुल्डर ने दो विकेट झटके
निक केली ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए, तो कप्तान मिचेल सैंटनर ने 14 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में जोश क्लार्कसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ नौ गेंदों में 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में वियान मुल्डर ने सर्वाधिक दो विकेट निकाले, जबकि गेराल्ड कोएत्जी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed