{"_id":"59b3f0e04f1c1bfe7f8b55db","slug":"indians-taking-part-in-foreign-league-no-threat-to-ipl-says-preity-zinta","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी टी-20 लीग में भारतीयों के खेलने के सवाल पर प्रिटी जिंटा ने दिया ये जवाब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विदेशी टी-20 लीग में भारतीयों के खेलने के सवाल पर प्रिटी जिंटा ने दिया ये जवाब
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 09 Sep 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी टी-20 लीग स्टेलेन बोश में हिस्सेदारी खरीदी है। उनका मानना है कि भारतीय क्रिकेटरों के दूसरी क्रिकेट लीग में भाग लेने से आईपीएल को कोई खतरा नहीं है।
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट लीग में कई भारतीयों ने टीमें खरीदी हैं जिनमें अजय सेठी( नेलसन मंडेला बे स्टार्स दुबई), हांगकांग के उद्योगपति सुशील कुमार( ब्लून सिटी ब्लेजर्स), ब्रिटेन के हिरेन भानू( प्रिटोरिया मेवरिक्स) और वैंकी मैसूर (कोलकाता नाइट राइडर्स) शामिल हैं। इन सभी की तरह प्रिटी का भी मानना है कि टी-20 क्रिकेट यहां विकास करेगा। उनका मानना है कि प्रशंसक क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट से उसके पेस और एक्साइटमेंट की वजह से खुद को जोड़ पाते हैं।
जब उनसे पूछा गया कि दक्षिण अफ्रीका में आपने किस वजह से टीम खरीदी तो प्रिटी जिंटा ने जवाब दिया, मेरी इसे लेकर पहले से कोई योजना नहीं थी मैं सिर्फ बहाव के साथ चली गई। कुछ चीजें हो जाती हैं शाहरुख खान और जीएमआर ग्रुप के वहां शामिल होने से भी मदद मिली।
विज्ञापन
जब उनसे भारतीय खिलाड़ियों को इन लीग्स में खेलने की अनुमति देने के बारे में पूछा गया तो जिंटा ने जवाब दिया, कि पहले मुझे यहां सेटल होने दें इसके बाद मैं इस बारे में बात करूंगी। लेकिन जब इन लीग्स में भारतीयों के खेलने से आईपीएल को नुकसान होने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा, नहीं मुझे नहीं लगता कि इससे आईपीएल को कोई खतरा है।
प्रिटी से जब यह सवाल किया गया कि क्या टी-20 क्रिकेट का भविष्य हो तो उन्होंने कहा, इसकी वजह से खेल पूरी दुनिया में फैल गया है। मेरे ख्याल से यह भविष्य का क्रिकेट होगा क्योंकि तीन घंटे के इस फॉर्मेट के तेज ओर एक्साइंटिंग होने की वजह से प्रशंसक खुद को जोड़ पाते हैं।