{"_id":"5e103cdd8ebc3e87df029281","slug":"indvsl-no-posters-and-play-card-allowed-in-barsapara-cricket-stadium-under-caa-protest-during-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSL: गुवाहाटी T-20 में CAA विरोध की आंच, स्टेडियम के भीतर इन सामानों पर लगी पाबंदी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: गुवाहाटी T-20 में CAA विरोध की आंच, स्टेडियम के भीतर इन सामानों पर लगी पाबंदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के बीच असम के गुवाहाटी में रविवार यानी 5 जनवरी को भारत अपने नए साल के अभियान का आगाज करने जा रही है। सामने एशिया की ही एक और क्रिकेट शक्ति श्रीलंकाई टीम है। इस मैच को लेकर राज्य प्रशासन, बीसीसीआई और असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते, यही कारण है कि बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के भीतर क्रिकेट प्रशंसक पोस्टर, बैनर या प्लेकार्ड भी नहीं ले जा पाएंगे।
2 of 5
भारतीय फैंस
- फोटो : सोशल मीडिया
असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि, 'न केवल असम के लोग, बल्कि हर कोई परेशान हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है और इसमें सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जाएगा। खेल के दौरान '4' और '6' दिखाते हुए प्लेकार्ड्स की भी अनुमति नहीं होगी, क्योंकि उनका उपयोग 'विज्ञापनों' के लिए किया जा सकता है। सैकिया ने कहा कि 'मार्कर' भी अंदर नहीं ले जाए जा सकते।
3 of 5
ऑस्ट्रेलिया टीम बस
- फोटो : ट्विटर
केवल पुरुषों के पर्स, महिलाओं के हैंडबैग, मोबाइल फोन और वाहन की चाबी की अनुमति होगी। इसके पहले 2017 में गुवाहाटी में खेले गए टी-20 के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बस की खिड़की भी तोड़ी गई थी। तख्तियों और पोस्टरों के साथ मैदान में मैच देखने की अनुमति नहीं दिए जाने की वजह बताते हुए सैकिया ने कहा कि इसका सीएए विरोध से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया फैंस
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई और एक बहुराष्ट्रीय पेय कंपनी के बीच करार खत्म हो गया है, जिसकी जानकारी एसीए को लगभग एक हफ्ते पहले मिल गई थी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने इस पर जो भी कहा है, बीसीसीआई उसका पालन करेगा।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया फैंस
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका की टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी। रविवार को गुवाहाटी के बाद दूसरा टी-20 मुकाबला 7 जनवरी को इंदौर में और तीसरा मैच पुणे में 10 जनवरी को खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।