{"_id":"5912ecc14f1c1b3b54853512","slug":"ipl-10-don-t-miss-real-preity-zinta-s-reaction-to-chris-lynn-s-wicket-see-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैदान में ऐसा क्या हुआ कि खुशी से झूमने लगीं प्रीति जिंटा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: मैदान में ऐसा क्या हुआ कि खुशी से झूमने लगीं प्रीति जिंटा?
amarujala.com: Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 10 May 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में कोलकाता और पंजाब के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में किंग्स ने नाइटराइडर्स को 14 रन से मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को जीवित रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने केकेआर के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता क्रिस लिन की शानदार 84 रन की पारी के बावजूद जीत का स्वाद नहीं चख सकी।
विज्ञापन
केकेआर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन पर ही बना सकी। आपको बता दें कि मैच एक समय रोमांचक मोड़ में पहुंच चुकी थी, जब लगने लगा था कि केकेआर जीत की स्थिति में पहुंच चुकी थी, लेकिन जैसे ही विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे क्रिस लिन आउट हुए तो पंजाब की एक बार फिर मैच में जीत की आस बढ़ गई। इसलिए किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा लिन के आउट होने पर वह खुद को नाचने से नहीं रोक पाईं। हुआ यूं कि मैच के अंतिम क्षणों में पंजाब के बेस्ट फील्डर अक्षर पटेल ने जबरजस्त तरीके से क्रिस लिन को रन आउट करके मैच को पंजाब की झोली में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि आखिरी ओवर में जीत के लिए कोलकाता को 20 रन की दरकार थी लेकिन ग्रैंडहोम और क्रिस वोक्स केवल 5 रन बना सके। संदीप शर्मा ने दोनों बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। राहुल तेवतिया ने अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। चार ओवर में उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदों पर केकेआर का कोई भी बल्लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं जड़ सका।