{"_id":"5aedd9b04f1c1b66098b839c","slug":"ipl-2018-5-players-who-came-out-as-hero-after-csk-win-over-rcb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK के इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर लगाई 'विराट सेना' की लंका, शानदार प्रदर्शन कर बने मैच के हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK के इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर लगाई 'विराट सेना' की लंका, शानदार प्रदर्शन कर बने मैच के हीरो
Sat, 05 May 2018 10:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 35वें मुकाबले में धोनी सेना विराट ब्रिगेड पर भारी पड़ी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 127 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए आरसीबी को 6 विकेट से शिकस्त दी। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं सीएसके की इस जीत में कौन से 5 खिलाड़ी रहे मैच के हीरो...
रविंद्र जडेजा
2 of 6
इस मैच में रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी। मैच में जड्डू ने विराट कोहली, पार्थिव पटेल और मंदीप सिंह जैसे अहम विकेट चटकाए, जिससे मेहमान टीम बड़ा स्कोर बनाने में पूरी तरह विफल रहा। अपने 4 ओवर्स के कोटे में इस ऑलराउंडर ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकॉनमी महज 4.50 की रही। इस मैच विनिंग प्रदर्शन के चलते ही उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
हरभजन सिंह
3 of 6
अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आज के मैच में कमाल का खेल दिखाया, उनकी पैनी गेंदबाजी और अद्भुत मिश्रण देखकर पुराना भज्जी याद आ रहा था। अपने 4 ओवर्स के कोटे में टर्बनेटर ने 22 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए, जिसमें खतरनाक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का विकेट भी शामिल है। इस दौरान भज्जी की इकॉनमी महज 4.50 की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुंगी एन्गिडी
4 of 6
एमएस धोनी ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। RCB की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। वजह थे धोनी ब्रिगेड के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी। इसके पहले कि आरसीबी के बल्लेबाज जम पाते, एन्गिडी ने आरसीबी के धुआंधार सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम (5) को दूसरे ओवर में ही चलते किया। इस विकेट का असर आने वाले बल्लेबाजों पर साफ नजर आया, जिससे टीम अंत तक नहीं उबर पाई।
विज्ञापन
अंबाती रायुडू
5 of 6
आरसीबी की ओर से मिले 127 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए पर्पल कैप होल्डर अंबाती रायुडू ओपनिंग करने आए। एक ओर से विकेट गिरते जा रहे थे। मगर दूसरा छोर रायुडू ने संभाले रखा। रायुडू ने पहले विकेट के लिए शेन वॉटसन के साथ मिलकर 18 रन जोड़े। दूसरे विकेट के लिए रैना के साथ 44 रन की साझेदारी की फिर युवा बल्लेबाज ध्रुव शौरी के साथ 16 रन जोड़े। आउट होने से पहले 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से अंबाती ने 32 रन का योगदान दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।