{"_id":"5af17a484f1c1b65098b87db","slug":"ipl-2018-ben-stokes-and-3-others-english-players-will-return-back-to-their-country","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: सबसे महंगे स्टोक्स अपनी टीम को मझधार में छोड़ लौटेंगे वापस, लिस्ट में ये खिलाड़ी भी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: सबसे महंगे स्टोक्स अपनी टीम को मझधार में छोड़ लौटेंगे वापस, लिस्ट में ये खिलाड़ी भी
Tue, 08 May 2018 04:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के इस सीजन से कई विदेशी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों के चलते टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर जाने वाले हैं। जिन खिलाडि़यों को बीच आईपीएल में ही वापस जाना पड़ सकता है बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स) जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), मोईन अली (आरसीबी), डेविड विली (चेन्नई सुपरकिंग्स), जेसन रॉय (दिल्ली डेयरडेविल्स), एलेक्स हेल्स (सनराइजर्स हैदराबाद) शामिल हैं।
2 of 4
इंग्लैंड को 24 मई से पाकिस्तान से दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है। ऐसे में कुछ क्रिकेटर्स 17 मई तक वापस जा सकते हैं। इस सप्ताह में आईपीएल के लीग दौर के आखिरी मैच होंगे। स्टोक्स, वॉक्स और वुड को टेस्ट टीम में चुना जाना तय है। मोईन को लेकर संदेह है।
3 of 4
वैसे इंग्लैंड के खिलाडि़यों का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा। बेन स्टोक्स इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं लेकिन वे न बल्लेबाजी में जौहर दिखा पाए और न गेंदबाजी में जलवे बिखेर पाए. वे एक भी मैच अपने दम पर नहीं जिता पाए हैं। राजस्थान रॉयल्स बाहर होने की कगार पर है। क्रिस वोक्स कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोईन अली ने बैंगलोर की ओर से अभी तक एक मैच खेला है, इसमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। मार्क वुड ने चेन्नई की ओर से एक मैच खेला है. इसमें उन्होंने 49 रन लुटाए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। डेविड विली ने एक एक मैच खेला है और एक विकेट लिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।