फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: इन 11 योद्धाओं के दम पर मैदान मारने उतरेगी रहाणे सेना, सामने हैं विराट की RCB

Sun, 15 Apr 2018 04:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 04:52 PM IST
सार

IPL 2018: This is predicted eleven of against

विज्ञापन
IPL 2018: This is predicted eleven of Rajasthan Royals against RCB
IPL में सुपर संडे का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की हालात लगभग समान है। जहां आरसीबी ने अपना पहला मुकाबला केकेआर से हारा था तो किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसे जीत मिली थी। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स को भी अपने पहले मुकाबले में SRH ने धो डाला था तो दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उन्होंने जीत का स्वाद चखा था। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के दम पर राजस्थान के योद्धा विराट सेना को हराने क्रिकेट की रणभूमि पर उतर सकते हैं।
IPL 2018: This is predicted eleven of Rajasthan Royals against RCB
कप्तान अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन ने बेहतर खेल दिखाया है। वो इसे जारी रखना चाहेंगे। रहाणे को एम चिन्नास्वामी की पिच बेहद भाती है। यहां खेली गई अपनी 5 पारियों में उन्होंने 61.3 के औसत से 245 रन बनाए हैं। इसमें उनका एक टी-20 शतक और 2012 में बनाए 60 गेंद पर 103 रन शामिल है।
IPL 2018: This is predicted eleven of Rajasthan Royals against RCB
मध्यक्रम में खतरनाक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टीम की शोभा है। जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी को भी जिम्मेदारी लेनी होगी। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले डीएक्री शॉर्ट से भी राजस्थान की टीम को काफी उम्मीदें होंगी। निचले क्रम में गोथम और जोफ्रा आर्चर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: This is predicted eleven of Rajasthan Royals against RCB
- फोटो : File
टीम में स्पिनर्स के रुप में श्रेयस गोपाल के रुप में विकल्प हैं वहीं के गोथम भी सहायक हो सकते हैं। टीम में तेज गेंदबाज के रुप में धवन कुलकर्णी और जयदेव उनादकट पहली पसंद रहेंगे ।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed