फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCBvRR: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर जीत का दांव लगाएगी कोहली की 'विराट सेना'

Sun, 15 Apr 2018 03:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Royal Challengers Bangalore Predicted XI against Rajasthan Royals
विराट कोहली

आईपीएल के 11वें सीजन में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर अपना तीसरा मुकाबला रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 बजे से खेला जाएगा। आरसीबी को पिछले दो मुकाबले में एक हार और एक जीत मिली है। विराट कोहली के नेतृत्व में आरसीबी अपना पहला मैच केकआर के खिलाफ हारी थी, जबकि दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से मात दी। आइये जानते हैं कि कप्तान कोहली के नेतृत्व में आरसीबी किन 11 खिलाड़ियों के साथ तीसरा मुकाबला जीतने उतर सकतीः-

ओपनर्स

IPL 2018: Royal Challengers Bangalore Predicted XI against Rajasthan Royals
विराट कोहली

आरसीबी की तरफ से ब्रैंडन मैकुलम ओर क्विंटन डी कॉक ओपनर्स की भूमिका में नजर आ सकते हैं। दोनों ही घातक बल्लेबाज हैं और अपने बल्ले से अच्छे प्रदर्शन करते हैं। पहले मुकाबले में मैकुलम ने 43 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि दूसरे मेंशून्य पर आउट हुए थे। वहीं, डी कॉक पहले मैच में फीके पड़े थे, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दूसरे मैच में 45 रन की जबर्दस्त पारी खेली।

मिडिल ऑर्डर

IPL 2018: Royal Challengers Bangalore Predicted XI against Rajasthan Royals
विराट कोहली, आरसीबी

मिडिल ऑर्डर की भूमिका में कप्तान विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और मनदीप सिंह का खेलना तय माना जा रहा है। पिछले दोनों मुकाबले में डीविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी की है, जबकि कप्तान कोहली से जो ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद थी, उस पर वह फिलहाल खड़े नहीं उतरे हैं। वहीं, मनदीप सिंह ने दोनों मुकाबले में ठीक-ठाक प्रदर्शन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑलराउंडर्स

IPL 2018: Royal Challengers Bangalore Predicted XI against Rajasthan Royals
आरसीबी

ऑलराउंडर की भुमिका में क्रिस वॉक्स अदा कर सकते हैं। कोलकाता के खिलाफ वॉक्स ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थए। इस दौरान उन्होंने क्रिस लीन, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह का विकेट लिया था। वहीं, दूसरे मैच में 2 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

गेंदबाजी

IPL 2018: Royal Challengers Bangalore Predicted XI against Rajasthan Royals
युजवेंद्र चहल - फोटो : File

गेंदबाजी की भुमिका में स्पिनर्स के तौर पर युजवेन्द्र चहल और तेज गेंदबाज के रूप में उमेश यादव, वाशिंगटन सुंदर और कुलवंत खेजरोलिया का खेलना लगभग खेलना तय माना जा रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed