फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: मैदान पर 'सिक्सर किंग' साबित हो रहे टांय-टांय फिस्स, अब साथी खिलाड़ी दे रहे ऐसी-ऐसी नसीहत

Sun, 15 Apr 2018 01:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Ajit Agarkar and kxip asst coach mithun manhas thinks Yuvraj Singh needs runs 
युवराज सिंह

टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग' और आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह का बल्ला मैदान पर खामोश चल रहा है। दरअसल, आईपीएल के पिछले दो मैचों में उनका फॉर्म काफी खराब रहा है। पहले मुकाबले में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 12 और आरसीबी के खिलाफ दूसरे मैच में केवल 4 रन बनाए थे। आइये जानते हैं युवराज को लेकर टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी और किंग्स इलेवन पंजाब के सहायाक कोच ने क्या बयान दिया है।

IPL 2018: Ajit Agarkar and kxip asst coach mithun manhas thinks Yuvraj Singh needs runs 
yuvraj

युवराज को पंजाब ने बेस प्राइस 2 कोरड़ में खरीदा है, लेकिन युवराज जिस बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, फिलहाल वो फॉर्म दिख नहीं रहे हैं। हालांकि, आईपीएल से पहले अभ्यास मैच में उन्होंने 125 रनों की आतिशी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के भी लगाए थे। एक समय में युवराज के साथी रहे पूर्व तेज गेंदबाज खिलाड़ी अजीत अगरकर ने कहा कि, युवराज को रन बटोरने की जरुरत है। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के सहायक कोच मिथुन मन्हास ने भी युवराज के बारे अपना बयान दिया।

IPL 2018: Ajit Agarkar and kxip asst coach mithun manhas thinks Yuvraj Singh needs runs 
पंजाब, आईपीएल

गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब को गत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पंजाब की टीम बल्लेबाजों के लिए अच्छी विकेट पर सिर्फ 155 रन बनाकर आउट हो गई थी, जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम ने 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Ajit Agarkar and kxip asst coach mithun manhas thinks Yuvraj Singh needs runs 
-

इस हार के बाद प्रेस से बातचीत करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के सहायक कोच मिथुन मन्हास ने कहा था, 'हमने 15 से 20 रन कम बनाए थे। उमेश यादव के एक ओवर में मयंक, फिंच और युवराज के विकेट ने हमें बैकफुट पर भेज दिया था। हालांकि, हमें पूरे 20 ओवर खेलने चाहिए थे। हमने गेंद के साथ अच्छा काम किया, लेकिन अंत में बैंगलोर की टीम हमसे बेहतर खेली।'

विज्ञापन
IPL 2018: Ajit Agarkar and kxip asst coach mithun manhas thinks Yuvraj Singh needs runs 
युवराज सिंह

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान युवराज सिंह को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में मनहास ने कहा, 'युवराज ने अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक मैच में शतक और इसके अलावा 70 रनों की पारी खेली थी। हालांकि वो सिर्फ एक बड़ी पारी से दूर है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed