{"_id":"5ad44fdb4f1c1b360b8b4c62","slug":"ipl-2018-virat-smash-his-fastest-t20-half-century-after-loosing-he-says-thet-read-the-pitch-wrong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट ने जड़ी T-20 करियर की सबसे तेज फिफ्टी, मैच हारने पर अब मानी अपनी यह सबसे बड़ी गलती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने जड़ी T-20 करियर की सबसे तेज फिफ्टी, मैच हारने पर अब मानी अपनी यह सबसे बड़ी गलती
Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को हुए पहले मैच में RCB ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी। राजस्थान की ओर से युवा खिलाड़ी संजू सैमसन ने 45 गेंद पर 92 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसके बल पर उन्होंने विराट सेना के सामने 218 रन का लक्ष्य रखा जवाब में बैंगलोर टीम स्कोरबोर्ड पर 198 ही टांग सकी। मैच 19 रन से उनके हाथों से फिसल गया। मगर इस हार के बावजूद एक चीज RCB के पक्ष में गई और वह है उसके कप्तान विराट कोहली का फॉर्म में आना।
2 of 5
विराट ने इस मैच में 30 गेंद पर 57 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 190 की स्ट्राइक रेट से 7 चौकें और 2 छक्के भी जड़े। बीती रात विराट अलग ही टच में नजर आ रहे थे। IPL के शुरुआती दोनों मैचों में जहां उनके बल्ले ने काफी निराश किया तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने हर गेंदबाज की जमकर खबर ली। यह उनके IPL का 31वां और T-20 करियर का सबसे तेज अर्धशतक था।
3 of 5
बावजूद इसके वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकायाब रहे। मैच के बाद आरसीबी टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वो चिन्नास्वामी की विकेट को पढ़ने में नाकाम रहे। कोहली ने मैच के बाद प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, 'हमें मैच से पहले लगा था कि चिन्नास्वामी की विकेट धीमी होगी, लेकिन जब पहले पारी में गेंद अच्छे से बल्ले पर आई तो हम काफी हैरान हो गए थे। हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इस विकेट पर 200 रन बन पाएंगे। मगर राजस्थान की टीम 217 रन बनाने में कामयाब रही। हालांकि टी20 में ऐसी चीजें होती रहती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोहली अपने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का बचाव करते नजर आए। दरअसल, बैंगलोर की तरफ से क्रिस वोक्स ने 4 ओवर में 47 रन दिए थे। उसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। कोहली ने कहा, 'अगर उन्हें नीलामी में बड़े दाम पर खरीदा गया है, उसका मतलब यह नहीं है कि हर दिन उन्हीं का होगा। हर गेंदबाज का एक खराब दिन होता है और हमारे गेंदबाज के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ।'
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि यह RCB की तीन मैचों में दूसरी हार थी। अपने पहले मैच में केकेआर को हराने के बाद इस टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत का परचम लहराया था। अब अगला मैच मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में रात 8 बजे से होगा। अपने तीनों मैच हार चुकी मुंबई की टीम पहली जीत के लिए पूरी ताकत लगा देगी। ऐसे में एक बार फिर RCB को कोहली से 'विराट' पारी की ही उम्मीद होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।