{"_id":"5ae6bed54f1c1b350b8b7406","slug":"ipl-2018-we-don-t-deserve-to-win-if-we-field-like-that-says-after-virat-kohli-after-lost-to-kkr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: हार से झल्लाए कप्तान कोहली, पहले ठुकराई थी ऑरेंज कैप, अब कहा- हम जीतने के लायक ही नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: हार से झल्लाए कप्तान कोहली, पहले ठुकराई थी ऑरेंज कैप, अब कहा- हम जीतने के लायक ही नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 में खेले गए 29वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से करारी मात दी। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 68 रन की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान विराट के बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के भी निकले। मगर अपनी खराब फिल्डिंग के चलते RCB ने यह मैच गंवा दिया। अगली स्लाइड में जानिए आखिर मैच के बाद विराट क्यों गुस्साएं:-
2 of 6
मैच हाथ से जाने के बाद विराट कोहली अपनी टीम पर जमकर बरसे। प्रेजेंटेशन सेरेमनी से ठीक पहले एंकर से बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि हमने जिस तरह की घटिया फील्डिंग की उससे हम जीत के काबिल ही नहीं थे। इस तरह का खेल कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विराट ने कहा कि आज हमने बेहद घटिया फील्डिंग की जिसका परिणाम आपके सामने है।
3 of 6
याद हो कि केकेआर की पारी के पहले ओवर से ही आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। मैच खत्म होते-होते एक के बाद एक कई आसान और हाफ चांसेज को टीम भुनाने में कामयाब नहीं हो पाई। खतरनाक सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन को आरसीबी के फील्डर्स ने 4 जीवनदान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नरेन के अलावा RCB के फिल्डर्स ने दूसरे ओपनर क्रिस लिन का भी कैच टपकाया। विराट कोली ने अपनी टीम की इस घटिया फील्डिंग को लेकर कहा कि, ‘हम हर बार अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। 175 रनों का लक्ष्य आसानी से बचाया जा सकता है, लेकिन अपनी स्तरहीन फील्डिंग के चलते हमने ये मैच गंवा दिया। जहां पर सिर्फ एक रन की गुंजाइश थी वहां हमने 4-6 रन दिए।’
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ipl
कोलकाता ने इस टूर्नामेंट में बैंगलोर को दूसरी दफा शिकस्त दी। अब अगर आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपने आने वाले 7 मैचों में से 6 किसी भी हाल में जीतने होंगे। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब टीम के खराब प्रदर्शन के चलते विराट ने खुलेआम अपना रोष जाहिर किया हो।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।