{"_id":"5cbae00abdec22142901b1c6","slug":"ipl-2019-i-should-have-batted-at-no-4-says-andre-russell-after-10-run-loss-against-rcb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीबी हार से बेहद निराश आंद्रे रसेल, अब अपनी ही टीम पर उठाए सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
करीबी हार से बेहद निराश आंद्रे रसेल, अब अपनी ही टीम पर उठाए सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 20 Apr 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आंद्रे रसेल
Link Copied
कोलकाता के ईडन गार्डंस में शुक्रवार रात बैंगलोर के हाथों मिली 10 रन की करीबी हार से आंद्रे रसेल बेहद निराश है। मुकाबले से बाहर होने के बाद रसेल ने जिस तरह चौके-छक्के की बारिश की वह काबिल-ए-तारीफ है।
Trending Videos
2 of 6
आंद्रे रसेल और नीतिश राणा
- फोटो : अमर उजाला
बैंगलोर के हाथों 10 रन से मिली करीबी हार के बाद इस विस्फोटक बल्लेबाज ने आंद्रे रसेल ने कहा है कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जाना चाहिए। रसेल ने मैच के बाद कहा, 'हमारे खिलाड़ियों ने काफी कोशिश की और मैच को उस स्थिति में ले आए जहां सिर्फ दो बड़े शॉट्स की बात थी। लेकिन हमें इससे काफी कुछ सीखना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आंद्रे रसेल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत निराश हूं। हम बीच के ओवर्स में रनों को रोक पाने में असफल रहे, वहीं अगर हमने बैंगलोर की टीम को 200 के अंदर रोक दिया होता तो हम आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर पाने में सक्षम थे।'
4 of 6
आंद्रे रसेल
- फोटो : ipl
यह पूछे जाने पर कि क्या आपको लगता है कि ऐसी स्थिति में आपको नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना चाहिए, रसेल ने कहा, 'मेरा मानना है कि कभी-कभी आपको एक टीम के रूप में थोड़ा लचीला रुख अपनाना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 6
रसेल
उन्होंने कहा, 'टीम की स्थिति को देखते हुए मैं नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए मना नहीं करूंगा। मेरा मानना है कि बल्लेबाजी के लिए मेरे क्रीज पर रहने पर मुझे आउट करने के लिए विराट कोहली अपने सबसे अच्छे गेंदबाज को मोर्चे पर लगाएंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।