{"_id":"5ca0ad8ebdec2213fa1fb416","slug":"ipl-2019-jonny-bairstow-notches-up-hundred-off-just-52-balls-his-maiden-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: बेयरस्टो का बैंगलोर पर कहर, 52 गेंदों में ठोका तूफानी शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: बेयरस्टो का बैंगलोर पर कहर, 52 गेंदों में ठोका तूफानी शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 31 Mar 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जॉनी बेयरस्टो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैदराबाद और बैंगलोर के बीच रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 11वें मुकाबले में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ ही वह एक विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं।
2 of 5
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर (100*) और जॉनी बेयरस्टो ने हैदराबाद को मजबूत शुरुआत दिलाई। हैदराबाद की तरफ से बेयरस्टो ने 56 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 114 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 185 रन की बड़ी साझेदारी हुई।
3 of 5
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : पीटीआई
बता दें कि इंडियन टी-20 लीग में यह उनका पहला शतक है। इस शतक के साथ वह इस लीग में शतक जड़ने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के केविन पिटरसन और बेन स्टोक्स ने सेंचुरी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : पीटीआई
जॉनी बेयरस्टो इंडीयन टी-20 लीग के 12वें सीजन में शतक जड़ने वाले दूसरे 'शतकवीर' बन गए हैं। इससे पहले राजस्थान के संजू सैमसन ने हैदराबाद के खिलाफ ही शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 55 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 102 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। बावजूद इसके राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : पीटीआई
बता दें कि इस मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विराट की टीम बैंगलोर को इस सीजन में पहली जीत की तलाश है। हैदराबाद ने बैंगलोर के सामने जीत के लिए 232 रन का लक्ष्य रखा है। मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 231 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।