{"_id":"5ccfdf9ebdec22071d1bdd5c","slug":"ipl-2019-robin-uthappa-gets-an-undesirable-record-of-dot-balls-against-his-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक रिकॉर्ड बना गए रॉबिन उथप्पा, जिसे दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ना चाहेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शर्मनाक रिकॉर्ड बना गए रॉबिन उथप्पा, जिसे दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ना चाहेगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 06 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई से रविवार रात हारते ही IPL 2019 में कोलकाता का सफर खत्म हुआ। इसके साथ ही प्लेऑफ की वह गुत्थी भी सुलझ गई जिसका दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस अहम मुकाबले में कोलकाता को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को हराना जरूरी था। मगर शर्मनाक प्रदर्शन से कोई टीम विजेता नहीं बनती। लिहाजा कोलकाता के हारते ही बेहतर रनरेट के आधार पर हैदराबाद प्लेऑफ में गई।
2 of 6
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : ipl
इस 'करो या मरो' के मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर कोलकाता को बल्ला थमाया। टीम महज 133 रन ही बना पाई। स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल 0 पर आउट हो गए और फिर रही सही कसर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने पूरी कर दी। कहने को तो उथप्पा कोलकाता की ओर से सर्वाधिक 40 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन इस बात में भी उतनी ही सच्चाई है कि इस हार के जिम्मेदार वही थे।
3 of 6
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : ipl
जिस स्ट्राइक रेट (85.10) से उथप्पा खेले उसकी काफी आलोचना हो रही है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने 40 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था, लेकिन उन्होंने 26 डॉट गेंदें भी खेलीं। टी-20 फॉर्मेट में इतनी गेंद डॉट खेलना किसी अपराध से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पॉल वलथाटी
उथप्पा न सिर्फ कोलकाता की हार में मैच के मुजरिम कहलाए बल्कि अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज करा बैठे। 26 डॉट गेंदें खेलने के बाद वह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं उनसे आगे पंजाब के लिए खेल चुके पॉल वलथाटी हैं। जिन्होंने 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 29 डॉट गेंदें खेली थीं। हालांकि 50 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 62 रन बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 6
रॉबिन उथप्पा
कोलकाता की हार की सबसे बड़ी वजह बीच के ओवर्स में बेहद धीमी बल्लेबाजी रही। 11वें ओवर में मिचेल मैक्लेनेघन के ओवर में उथप्पा एक भी रन नहीं बना पाए और ओवर मेडन रहा। गेंद उनके बल्ले पर आ ही नहीं रही थी। इसका दबाव सीधे-सीधे दूसरे बल्लेबाजों पर नजर आया। रनगति बढ़ाने के चक्कर में पहले कार्तिक और फिर रसेल भी चलते बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।