{"_id":"5ca0c2cfbdec22146e0fa788","slug":"ipl-2019-sunrisers-hyderabad-mohammad-nabi-defeate-virat-kohlis-royal-challengers-bangalore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं मोहम्मद नबी, जिसने 'विराट सेना' को दी शर्मनाक हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए कौन हैं मोहम्मद नबी, जिसने 'विराट सेना' को दी शर्मनाक हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 31 Mar 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद नबी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग के 11वें मुकाबले में बैंगलोर को हैदराबाद ने नहीं बल्कि अफगानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने करारी शिकस्त दी। रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एकतरफा मुकाबले में नबी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। आइए जानते हैं कौन हैं मोहम्मद नबी, जिसने लिखी बैंगलोर की हार की इबारत?
2 of 5
मोहम्मद नबी
हैदराबाद की तरफ से इस सीजन का पहला मुकाबला खेलते हुए अफगानी स्टार ऑलराउंडर मोहम्म्द नबी ने बैंगलोर के खिलाफ 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 2.75 का था।
3 of 5
मोहम्मद नबी
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि मोहम्मद नबी ने इंडियन टी-20 लीग में अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं। उनका उच्च स्कोर 4/11 है, जो कि उन्होंने आज के ही मुकाबले में हासिल की है। इस लीग में यह उनका सबसे बेस्ट स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद नबी
- फोटो : file photo
बता दें कि साल 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ वन-डे में डेव्यू करने वाले मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान की तरफ 2 टेस्ट, 11 वन-डे और 68 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने वन-डे में 2565 रन के साथ 118 विकेट लिए हैं। वहीं, 68 टी-20 मैच में उनके नाम 1161 रन के साथ 69 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
इस मुकाबले में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने वॉर्नर (100*) और वेयरस्टो (114) की शानदार शतकीय पारी खेलकर 231 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर की टीम 19.5 ओवर में 113 रन पर ही सिमट गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।