{"_id":"5ca0bbbfbdec2213e43a5625","slug":"ipl-2019-david-warner-slams-his-4th-ipl-century-against-created-these-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेविड वॉर्नर ने ठोका IPL करियर का चौथा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेविड वॉर्नर ने ठोका IPL करियर का चौथा शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग के 12वें मैच की पहला पारी में रविवार को शानदार खेल देखने को मिला। हैदराबाद और बैंगलोर के बीच खेले जा रहे इस मैच में डेविड वॉर्नर ने तूफानी पारी खेलते हुए इंडियन टी-20 लीग में अपनी करियर का चौथा शतक लगाया। इसी के साथ वो लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और शेन वॉटसन के बराबर पहुंच गए।
2 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ESPN
डेविड वॉर्नर ने अपनी पारी में कुल 55 गेंदें खेली, जिसमें उन्होंने 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कुल पांच चौके और पांच छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 181 का रहा। वॉर्नर से पहले इसी पारी में उनके साथ बल्लेबाजी करने उतरे जॉनी बेयरस्टो ने भी शतक लगाते हुए 114 रनों की पारी खेली।
3 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : Social media
वॉर्नर के शतक को मिलाकर इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में अब तक कुल तीन शतक लग चुके हैं। इस सीजन का पहला शतक राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन के नाम दर्ज है, जो उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
david warner
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले चार शतकों के ही साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर जबकि छह शतकों के साथ क्रिस गेल पहले स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL
इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वह तीन मैचों में अब तक कुल 254 रन बना चुके हैं। इस सीजन 23 चौकों के साथ सबसे ज्यादा चौका मारने के मामले में भी वॉर्नर पहले स्थान पर आ गए हैं जबकि 10 छक्कों के साथ वह सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।