{"_id":"5ca0768abdec223c99275bb9","slug":"who-is-kagiso-rabada-some-facts-about-african-fast-bowler-who-bowled-super-over-vs-kkr-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन हैं कागिसो रबाडा, जिसने कोलकाता के मुंह से सुपर ओवर में छीनी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर कौन हैं कागिसो रबाडा, जिसने कोलकाता के मुंह से सुपर ओवर में छीनी जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 31 Mar 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
कागिसो रबाडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार रात इंडियन टी-20 लीग के इतिहास का सबसे रोमांचक हुआ। आमने-सामने थी दिल्ली और कोलकाता। यह मुकाला किसी फिल्म की तरह ही था, जहां कई ट्विस्ट और टर्न थे। कभी दिल्ली मैच में पकड़ बनाती तो तुरंत ही कोलकाता का पलटवार दिखता। फिर दिल्ली दोबारा से मुकाबले में हावी हो जाती, आखिर तक कोलकाता ने एक बार फिर आखिरी ओवर में कमाल दिखाकर मैच सुपरओवर तक पहुंचाया।
2 of 11
पृथ्वी शॉ
- फोटो : पीटीआई
फिरोज शाह कोटला मैदान पर नाटकीयता और रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे इस मैच में दिल्ली की टीम जीत के लिए 186 रनों के बड़े लक्ष्य के करीब पहुंचकर कुलदीप यादव के आखिरी ओवर में छह रन नहीं बना सकी। दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा और मैच सुपर ओवर तक खिंचा। वैसे तो 55 गेंदों पर 99 रन बनाने वाले पृथ्वी शॉ ने दिल्ली की इस जीत की स्क्रिप्ट लिखी, लेकिन उसे अंजाम तक पहुंचाने का श्रेय पूरी तरह से कागिसो रबाडा को जाता है।
3 of 11
आंद्रे रसेल बोल्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
सुपरओवर में जब कप्तान श्रेयस अय्यर ने कागिसो रबाडा को गेंद थमाई तो उनके सामने एक ओवर में 10 रन बचाने की चुनौती थी। सामने बेहतरीन फॉर्म में चल रहा वह बल्लेबाज खड़ा था जिसका नाम सुनते ही गेंद भी थर्रा जाए। यानी आंद्रे रसेल। पहली गेंद पर चौका खाने के बावजूद रबाडा ने संयम से काम लेते हुए ओवर खत्म किया। एक शानदार तूफानी यॉर्कर में रसेल को क्लीन बोल्ड किया और दिल्ली को मैच जीता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
कागिसो रबाडा
बीती रात से अबतक इंटरनेट समेत हर किसी की जुबां पर छा चुके रबाडा आखिर हैं कौन? किस देश से क्रिकेट खेलते हैं? डेब्यू कब किया? जैसे कुछ सवाल हर क्रिकेटप्रेमी के जेहन में घूम रहे होंगे। आइए ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
कागिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका की आर्थिक राजधानी जोहांसबर्ग के रहने वाले हैं। 25 मई 1995 को जन्में इस खिलाड़ी ने बेहद कम उम्र में विश्व क्रिकेट में वह बुलंदियों हासिल की, जिसकी हसरत हर युवा खिलाड़ी की होती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।