फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: क्या है केकेआर की ताकत और कमजोरी, खत्म होगा पांच साल का सूखा?

Tue, 19 Mar 2019 10:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 19 Mar 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: What is strength and weaknesses of Kolkata Knight Riders
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : सोशल मीडिया

दो खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स पिछले सीजन में फाइनल की दहलीज तक पहुंची थी। जहां क्वालिफायर्स-2 में उसे सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम पांच साल के खिताब के इंतजार को खत्म करना चाहेगी।

IPL 2019: What is strength and weaknesses of Kolkata Knight Riders
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl

दिनेश कार्तिक की अगुआई में इस साल टीम ने अपनी गेंदबाजी की और धार दी है। न्यूजीलैंड के लॉकी र्फ्ग्यूसन, इंग्लैंड के हैरी गर्नी, दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नोर्त्जे और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट को शामिल किया गया है।

IPL 2019: What is strength and weaknesses of Kolkata Knight Riders
संदीप वॉरियर - फोटो : twitter

तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर और लेग स्पिनर केसी करियप्पा को चोटिल कमलेश नागरकोटि और शिवम मावी की जगह टीम में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा टीम के पास पहले से ही हैं। बल्लेबाजी में क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल और नीतीश राणा पर दारोमदार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: What is strength and weaknesses of Kolkata Knight Riders
केकेआर - फोटो : IPL

टीम की ताकत 

कोलकाता फ्रेंचाइजी के पास सुनील नारायण, पीयूष चावला और चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव के रूप में शानदार स्पिन तिकड़ी है। इंग्लिश ऑलराउंडर जोए डेनली भी लेग ब्रेक गेंदबाजी का विकल्प देते हैं। सुनील नारायण आक्रामक ओपनर के रूप में अच्छी शुरुआत दिलाते रहे हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, ब्रैथवेट और एनरिच नोर्त्जे दोनों भूमिकाओं में खरा उतरने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
IPL 2019: What is strength and weaknesses of Kolkata Knight Riders
शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी - फोटो : सोशल मीडिया

टीम की कमजोरी

केकेआर की गेंदबाजी उनके लिए इस साल समस्या बन सकती है, क्योंकि टीम के दो तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं। हालांकि टीम ने नागरकोटी के स्थान पर केरल के लिए रणजी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले 27 वर्षीय तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को टीम में जरूर शामिल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed