सब्सक्राइब करें

IPL 2020: पीले रंग से पुतवाया घर, दीवारों पर माही, ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 13 Oct 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: CSK fan who painted his house yellow and named it Home of Dhoni fan 
धोनी व सीएसके का फैन - फोटो : @ChennaiIPL

आईपीएल के 13वें सीजन में भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन अच्छा न रहा हो लेकिन धोनी की अगुवाई में इस टीम के फैंस में कोई कमी नहीं आई है। लोग अभी भी धोनी व चेन्नई सुपरकिंग्स के दीवाने हैं। इसका एक ताजा उदाहरण आज देखने को मिला है। 

Trending Videos
IPL 2020: CSK fan who painted his house yellow and named it Home of Dhoni fan 
धोनी व सीएसके का फैन - फोटो : @ChennaiIPL

दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें सीएसके और माही के फैन ने अपने घर का नाम ही धोनी के नाम कर रख दिया है। सीएसके ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'तमिलनाडु के आरंगुर में सुपर फैन गोपी कृष्णन और उनके परिवार ने अपने घर का नाम 'धोनी फैन का घर' रखा है, एक सुपर डुपर श्रद्धांजलि जो हमारे दिलों को भावुक कर देती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: CSK fan who painted his house yellow and named it Home of Dhoni fan 
धोनी व सीएसके का फैन - फोटो : @ChennaiIPL

सीएसके के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में फैन का घर पूरी तरह से पीले रंग में समाया हुआ है और साथ ही धोनी की तस्वीर भी घर के दिवार पर बनी हुई है। 

IPL 2020: CSK fan who painted his house yellow and named it Home of Dhoni fan 
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL

बता दें कि आईपीएल में तीन बार चैंपियन रही सीएसके इस सीजन में पिछड़ गई है। आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सात मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में जीत और पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में सीएसके की टीम चार अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed