महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार के आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन किया। यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग में टीम ने दस में से अपने सात मैच गंवा दिए। तीन बार की चैंपियन रह चुकी सीएसके के लिए इस बार प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि लगातार हार के बावजूद कप्तान धोनी ने टीम में अधिक बदलाव नहीं किए और हर मैच में लगभग एक ही प्लेइंग XI के साथ उतरे। इसे लेकर धोनी और टीम मैनेजमेंट पर सवाल भी उठ रहे हैं।
धोनी ने बताया आखिर टीम में क्यों नहीं करते हैं अधिक बदलाव, युवाओं को मौका नहीं देने पर दिया यह तर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 20 Oct 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन