फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 News in Hindi: Preity Zinta fumes as umpiring mistake costs Kings XI Punjab their game against Delhi Capitals

IPL 2020 के दूसरे मैच में ही विवाद, अंपायर के फैसले पर भड़कीं KXIP मालकिन प्रीटि जिंटा

Mon, 21 Sep 2020 04:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 21 Sep 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 News in Hindi: Preity Zinta fumes as umpiring mistake costs Kings XI Punjab their game against Delhi Capitals
शॉर्ट रन आउट विवाद पर प्रीटि जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीेएल 2020 के दूसरे ही दिन से विवाद शुरू हो चुके हैं। किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार रात खेला गया मैच सुपरओवर तक गया, जहां दिल्ली ने बाजी मारी, लेकिन उससे पहले अहम समय पर मैदानी अंपायर नितिन मेनन के विवादित 'शॉर्ट रन' कॉल को लेकर बखेड़ा हो रहा है।

विज्ञापन


मैच के सुपर ओवर में जाने से पहले टीवी फुटेज से पता चला कि स्क्वैयर लेग अंपायर मेनन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन को 'शॉर्ट रन' के लिए टोका था। टीवी रिप्ले से हालांकि जाहिर था कि जॉर्डन का बल्ला क्रीज के भीतर था जब उन्होंने पहला रन पूरा किया। मेनन ने कहा कि जॉर्डन क्रीज तक नहीं पहुंचे हैं जिससे मयंक अग्रवाल और पंजाब के स्कोर में एक ही रन जोड़ा गया।
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्य होने के बावजूद फैसला नहीं बदला गया। आखिरी ओवर में पंजाब को 13 रन चाहिये थे और पहली तीन गेंद पर अग्रवाल ने 12 रन बनाए। पंजाब की टीम एक रन पीछे रह गई और मैच सुपर ओवर में चला गया जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की। किंग्स इलेवन पंजाब के सीईओ सतीश मेनन ने कहा, 'हमने मैच रैफरी से अपील की है। इंसान से गलती हो सकती है, लेकिन आईपीएल जैसे विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में इसकी कोई जगह नहीं है। वह एक रन हमें प्लेआफ से वंचित कर सकता है'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



अपील का हालांकि नतीजा निकलने की उम्मीद कम है क्योंकि आईपीएल नियम 2.12 (अंपायर के फैसले) के तहत अंपायर फैसले को तभी बदल सकता है जब ये बदलाव तुरंत किए जाए, इसके अलावा अंपायर का फैसला अंतिम है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला टॉम मूडी ने कहा कि तकनीक की मदद लेने के लिए नियम में बदलाव करना होगा। तीसरे अंपायर को फैसला लेना चाहिये था लेकिन नियम कहते हैं कि यह नियम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बनाया जाना चाहिए था।'

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा, 'तीसरे अंपायर को दखल देकर मेनन को बताना चाहिए था कि यह शॉर्ट रन नहीं था। मेनन अगर फैसला बदल लेते तो किसी को एतराज नहीं होता क्योंकि वह सही फैसला था। किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालिक अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा, 'मैं हमेशा जीत या हार को खेल भावना के साथ स्वीकार करने में यकीन रखती हूं, लेकिन नियमों में बदलाव की जरूरत है । जो बीत गया, सो बीत गया लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed