{"_id":"680f5c0b40abd153900ea898","slug":"ipl-2025-dc-vs-rcb-virat-kohli-has-second-most-runs-against-an-opponent-in-ipl-record-and-stats-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: विराट एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, चेज करते हुए बनाया सत्र का चौथा 50+ स्कोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: विराट एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, चेज करते हुए बनाया सत्र का चौथा 50+ स्कोर
Mon, 28 Apr 2025 04:14 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 28 Apr 2025 04:14 PM IST
सार
सलामी बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली के लिए मुसीबत साबित हुए। उन्होंने 47 गेंदों में चार चौके की मदद से 51 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सत्र का छठा और अपने करियर का 61वां अर्धशतक इस मुकाबले में पूरा किया।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में किंग कोहली ने कई उपलब्धियां हासिल कर लीं। वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
विराट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
सलामी बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली के लिए मुसीबत साबित हुए। उन्होंने 47 गेंदों में चार चौके की मदद से 51 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सत्र का छठा और अपने करियर का 61वां अर्धशतक इस मुकाबले में पूरा किया। इसी के साथ विराट किसी एक टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। दिल्ली के खिलाफ कोहली ने 1130 रन बनाए हैं। इस मामले में शीर्ष पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन बनाए हैं। कोहली अब वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने से महज पांच रन दूर हैं।

आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | रन | विपक्षी टीम |
|---|---|---|
| डेविड वॉर्नर | 1134 | पंजाब किंग्स |
| विराट कोहली | 1130 | दिल्ली कैपिटल्स* |
| विराट कोहली | 1104 | पंजाब किंग्स |
| डेविड वॉर्नर | 1093 | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| विराट कोहली | 1084 | चेन्नई सुपर किंग्स |
| रोहित शर्मा | 1083 | कोलकाता नाइट राइडर्स |
विराट कोहली
- फोटो : ANI
एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट
मौजूदा सत्र में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने चौथी बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली। उन्होंने इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा 36 वर्षीय बल्लेबाज ने राजस्थान के खिलाफ 62 और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 59 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच में विराट ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11वीं बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली। इस मामले में पूर्व कप्तान ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 10 बार यह कारनामा किया था। हालांकि, इस मामले में भी वॉर्नर ही शीर्ष पर हैं जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।

विराट-क्रुणाल
- फोटो : PTI
मैच में क्या हुआ?
क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली की शतकीय साझेदारी के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। वहीं, यह उनकी घर से बाहर लगातार छठी जीत है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने दो और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया।