फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 DC vs RCB Virat Kohli made a big record as a fielder equaled Ravindra Jadeja in terms of runouts

DC vs RCB: बतौर फील्डर विराट कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रनआउट करने के मामले में की रवींद्र जडेजा की बराबरी

Sun, 27 Apr 2025 10:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 27 Apr 2025 10:25 PM IST
सार

विराट कोहली ने दिल्ली की पारी के 20वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने विप्रज निगम को रनआउट कराया और आईपीएल में सबसे ज्यादा रनआउट करने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
IPL 2025 DC vs RCB Virat Kohli made a big record as a fielder equaled Ravindra Jadeja in terms of runouts
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने फील्डिंग करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह सबसे ज्यादा रनआउट करने के मामले में रवींद्र जडेजा के बराबर पहुंच गए। किंग कोहली ने 24 बार बल्लेबाजों को रनआउट किया है।
विज्ञापन

जडेजा के बराबर पहुंचे कोहली
विराट कोहली ने दिल्ली की पारी के 20वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने विप्रज निगम को रनआउट कराया और आईपीएल में सबसे ज्यादा रनआउट करने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बराबरी कर ली। अब किंग कोहली के नाम 24 बार बल्लेबाजों को रनआउट करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में किसी फील्डर द्वारा सबसे ज्यादा रनआउट

खिलाड़ी  रनआउट 
विराट कोहली 24
रवींद्र जडेजा 24
सुरेश रैना 15
मनीष पांडे 14
ड्वेन ब्रावो 14
विज्ञापन

दिल्ली ने आरसीबी को दिया 163 रन का लक्ष्य
केएल राहुल की 41 और ट्रिस्टन स्टब्स की 34 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए जबकि हेजलवुड को दो विकेट मिले। इसके अलावा यश दयाल और क्रुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली।

इस मैच में दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई थी। अभिषेक पोरेल और फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। हेजलवुड ने पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यश दयाल ने तीसरे नंबर पर आए करुण नायर को पवेलियन लौटा दिया। वह सिर्फ चार रन बना सके। उनके अलावा केएल राहुल ने तीन चौके की मदद से 41 रन बनाए जबकि स्टब्स ने 188.88 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 15, आशुतोष शर्मा ने दो और विप्रज निगम ने 12 रन बनाए। वहीं, मिचेल स्टार्क और दुष्मंथा चमीरा खाता खोले बिना नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed