फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'I thought Dhoni would finish match scoring 20 runs...', said Kane Williamson CSK defeat, praised RR

IPL 2025: 'मुझे लगा था धोनी 20 रन बनाकर मैच खत्म करेंगे...', CSK की हार के बाद बोले विलियम्सन, RR की तारीफ की

Mon, 31 Mar 2025 04:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Mar 2025 04:21 PM IST
सार

धोनी की फैन फॉलोइंग को लेकर बात करते हुए विलियम्सन ने कहा, 'सुपरकिंग्स विरोधी के मैदान पर खेल रहे थे, फिर भी अधिकतर दर्शक पीले रंग की पोशाक में थे, यह देखना अविश्वसनीय था।'

विज्ञापन
IPL 2025: 'I thought Dhoni would finish match scoring 20 runs...', said Kane Williamson CSK defeat, praised RR
विलियम्सन और धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया। इस जीत में आरआर के बल्लेबाज नीतीश राणा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 36 गेंद में 81 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। मैच के बाद न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और इस टूर्नामेंट में बतौर एक्सपर्ट शामिल हुए केन विलियम्सन ने नीतीश की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश की बल्लेबाजी शीर्ष स्तर की बेहतरीन पारी थी। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स पर छह रन की जीत का श्रेय राजस्थान रॉयल्स की फील्डिंग को भी दिया। विलियम्सन ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आखिरी ओवर में एमएस धोनी 20 रन बनाकर चेन्नई को मैच जिता देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नीतीश ने आक्रामक पारी खेली जिससे रॉयल्स ने नौ विकेट पर 182 रन बनाए और फिर सुपरकिंग्स को छह विकेट पर 176 रन पर रोककर सत्र की पहली जीत दर्ज की। वानिंदु हसरंगा के चार विकेट और कार्यवाहक कप्तान रियान पराग का शिवम दुबे का एक हाथ से शानदार कैच लपकने सहित टीम की बेहतरीन फील्डिंग ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके विलियम्सन ने कहा, 'नीतीश स्पिन के खिलाफ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत तेज गेंदबाजी के खिलाफ की। उन्होंने तेज गेंदबाजों की गति का अच्छा इस्तेमाल किया। शायद बाएं हाथ, दाएं हाथ के संयोजन के कारण वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। यह शीर्ष स्तर की एक बेहतरीन पारी थी।'
विज्ञापन

विलियम्सन ने कहा, 'राजस्थान रॉयल्स के पास कई अन्य प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, लेकिन आज नीतीश मैच विजेता थे। इस तरह के मैच में जहां ऐसी विकेट पर गलती की गुंजाइश काफी कम थी वहां मेरा मानना है कि राजस्थान रॉयल्स की फील्डिंग ने उन्हें जीत दिलाई।' सुपरकिंग्स को जब 12 गेंद पर 39 रन चाहिए थे तब महेंद्र सिंह धोनी (16) ने शॉर्ट थर्ड मैन पर एक चौका और तुषार देशपांडे की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर लंबा छक्का लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

धोनी की फैन फॉलोइंग को लेकर बात करते हुए विलियम्सन ने कहा, 'सुपरकिंग्स विरोधी के मैदान पर खेल रहे थे, फिर भी अधिकतर दर्शक पीले रंग की पोशाक में थे, यह देखना अविश्वसनीय था। हमने इसे पहले भी कई बार देखा है। मुझे लगा कि धोनी एक ओवर में 20 रन बनाकर मैच को खत्म कर देंगे। उन्होंने ऐसा कई बार किया है, लेकिन यह एक मुश्किल काम था क्योंकि आखिरी दो ओवर में 40 रन चाहिए थे। फिर भी उन्हें आउट होते देखकर मैं हैरान था। मैं केवल कल्पना कर सकता हूं कि जब वह क्रीज पर हों तो किसी भी विपक्षी टीम के लिए स्कोर का बचाव करना कितना डरावना होगा।'

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायुडू का भी मानना है कि फील्डिंग ने मैच में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया। सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी रायुडू ने कहा, 'जब आप कोई करीबी मैच खेल रहे होते हैं, तो ये एक प्रतिशत चीजें काफी मायने रखती हैं। हमने इस मैच में कई अविश्वसनीय कैच देखे- ऐसा देखना दुर्लभ है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अंदरूनी घेरे में एक-दो मौकों को छोड़कर बिल्कुल भी अच्छी फील्डिंग नहीं की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed